लखनऊ मेट्रो में आपका स्वागत है, 'आपका सफर कभी भी रुक सकता है'

लखनऊ में सैकड़ों यात्रियों का मेट्रो का सुहाना सफर शुक्रवार को एक बार फिर फीका पड़ गया। तीसरे दिन दूसरी बार मेट्रो में तकनीकी गड़बड़ी के चलते संचालन रोकना पड़ा। इस कारण से यात्रियों को सात की जगह मेट्रो के लिए 30 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। पहले सुबह 9:15 और फिर 11 बजे दो मेट्रो का संचालन प्रभावित हुआ। सबसे ज्यादा प्रभावित शाम की मेट्रो रही।

lucknow metro

चारबाग से ट्रांसपोर्ट नगर जा रही मेट्रो दुर्गापुरी और मवैया स्टेशन के बीच खड़ी हो गई। करीब एक घंटे तक खड़े रहने से यात्रियों की हालत खराब हो गई। इस दौरान मेट्रो के एसी भी बंद हो गए। यात्रियों को असुविधा होते देख उन्हें इमरजेंसी गेट से बाहर निकाला गया।

एलएमआरसी के वरिष्ठ जन संपर्क अधिकारी अमित श्रीवास्तव का दावा है कि सिग्नल में गड़बड़ी की वजह से मवैया से दुर्गापुरी के बीच मेट्रो को 20 मिनट के लिए रोकना पड़ा था। ट्रेन में कोई खराबी नहीं आई थी बल्कि उसे आउटर पर रोका गया था। टीपीनगर तक टो करके पहुंचाई गई मेट्रो को बाद में डिपो भेज दिया गया, जहां उसकी रिपेयरिंग होगी। यात्री संतोष ने बताया कि कर्मचारियों ने ट्रेन को चलाना चाहा, लेकिन ब्रेक ऊपर नहीं उठ पाया। अब सिर्फ चार मेट्रो का संचालन किया जा रहा है। इससे 7 मिनट में मिलने वाली मेट्रो 10 मिनट में मिल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+