Lucknow Lok Sabha Chunav Result 2024: लखनऊ में हैट्रिक लगाने में कामयाब रहे राजनाथ, सपा क्‍लीन बोल्‍ड

Lucknow Lok Sabha Chunav Result 2024: उत्तर प्रदेश की सबसे हॉट सीट में गिनी जाने वाली लखनऊ लोकसभा सीट पर एक बार फिर बीजेपी ने हैट्रिक लगाई है। बीजेपी ने 135159 वोटों के अंतर से समाजवादी पार्टी (सपा) को हराया है। लखनऊ चुनाव में बीजेपी के राजनाथ सिंह को कुल 612709 मत मिले, जबकि सपा के रविदास मेहरोत्रा को 477550 मत ही हासिल हुए।

पिछले चुनाव पर नजर डालें तो, 2019 के लोकसभा चुनाव में, लखनऊ सीट पर भी बीजेपी ही विजयी हुई थी। पार्टी के राजनाथ सिंह 633026 वोट पाकर इस लखनऊ सीट से सांसद चुने गए थे। सपा उम्मीदवार पूनम सिन्हा 285724 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं थी।

Lucknow Lok Sabha Chunav Result 2024

एक नजर में समझें

  • बीजेपी- राजनाथ सिंह - 612709
  • सपा- रविदास मेहरोत्रा - 477550

1991-2014: अटल बिहारी वाजपेयी का युग
लखनऊ लोकसभा सीट का असली राजनीतिक महत्व तब उभरा, जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 1991 में यहां से चुनाव लड़ा और जीता। वाजपेयी ने 1991, 1996, 1998, 1999, और 2004 के लोकसभा चुनावों में लगातार इस सीट से जीत हासिल की। वाजपेयी की लोकप्रियता और उनके कुशल नेतृत्व के कारण लखनऊ बीजेपी का एक मजबूत गढ़ बन गया।

2009-2019
अटल बिहारी वाजपेयी के सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने के बाद, 2009 के चुनाव में बीजेपी ने लालजी टंडन को उम्मीदवार बनाया, जो उन्होंने जीता। 2014 और 2019 में, बीजेपी के वरिष्ठ नेता और वर्तमान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ से जीत हासिल की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+