क्या एसपी सुरेंद्र की पत्नी से हो गई है सुलह? धमकी के बाद भी अब तक नहीं लिखाई गई FIR
लखनऊ। एसपी सुरेंद्र की मौत के बाद परिवार परोक्ष तौर पर इस मौत के लिए उनकी पत्नी रवीना को कटघरे में खड़ा कर रहा था। रवीना को लेकर असहजता तभी थी जब सुरेंद्र कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहे थे। लेकिन उनके मरते ही यह आवाजें तेज हो गईं। सुरेंद्र के भाई ने आरोप लगाया कि एसपी सुरेंद्र के आत्महत्या करने के पीछे रवीना की प्रताड़ना है। उनकी प्रताड़ना से तंग आकर ही सुरेंद्र ने खुदकुशी की है। परिवार ने इस बारे में तहरीर देने की बात कहीं थी। लगता है कि अब ये मामला सुलट रहा है। इस बयान को दिए जाने के दो दिन के बाद भी सुरेंद्र के परिवार की तरफ से अभी तक कोई एफआईआर या परिवार दर्ज नहीं कराया गया है। हां, ये बात अलग है कि अभी भी सुरेंद्र के परिवार की तरफ से रवीना पर उनके व्यवहार को लेकर तरह-तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि ये तहरीर लखनऊ में दी जाएगी।

9 अप्रैल को हुई थी शादी
नरेंद्र दास ने बताया कि उनके भाई आईपीएस सुरेंद्र और डॉक्टर रवीना की शादी shaadi.com के जरिए 9 अप्रैल 2017 को हुई थी। शादी के बाद पहले ही दिन रवीना अपने मायके चली गई थी और उसके बाद सीधे शाम को रिसेप्शन पार्टी में रवीना पहुंची थी। उन्होंने बताया कि शादी के बाद से ही रवीना परिवार से बात करने पर झगड़ा करती थी। बीते कई महीनों से सुरेंद्र दास ने अपने परिवार से बातचीत करना बंद कर दिया था।

परिवार ने लगाए थे रवीना पर ये आरोप
उन्होंने बताया कि पत्नी, सुरेंद्र को मुझसे और मां से बात करने भी नहीं देती थी। बताया कि शादी के दो महीने बाद ही उसने तलाक मांगना शुरू कर दिया था। उन्होंने बताया कि सुरेंद्र की पत्नी के संस्कार ठीक नहीं थे। उन्होंने बताया कि वो शादी के बाद एक दिन भी ससुराल में नहीं रुकी थी। उन्होंने कहा कि सुरेंद्र की पत्नी डॉ. रवीना ने ही मेरे भाई की जान ले ली।

FIR दर्ज कराने की थी बात
नरेंद्र दास का आरोप है कि रवीना ने सुरेंद्र को पूरे परिवार से अलग कर दिया था। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भाई की मौत पर एफआईआर लिखाएंगे और भाई की मौत के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाऊंगा। मेरा भाई बहुत सीधा और सरल था। पत्नी की वजह से उनसे जान दी है।

ससुर आए सामने, बोले- वक्त आने पर बताएंगे कारण
स्वर्गीय सुरेंद्र दास की अंत्येष्टि में आज लखनऊ आए उनके ससुर ने किसी भी विवाद से इन्कार कर दिया है। ससुर अपनी बेटी को लेकर भैसा कुंड घाट पर पहुंचे थे। सुरेंद्र दास के ससुर ने कहा कि उनकी डॉक्टर बेटी रवीना का पति से कोई भी विवाद नहीं था। अब तो सब बेकार की बातें हो रही हैं। उन्होंने कहा कि रवीना का पति स्वर्गीय सुरेंद्र दास से कोई विवाद नहीं था। उनकी आत्महत्या का कारण कुछ और हो सकता है। जो जांच के बाद ही सामने आएगा। इसलिए इस बात को लेकर कयासें लगाने का समय नहीं है। हम उचित समय आने पर इसका कारण भी बताएंगे।

डीजीपी ने कहा हम जांच के लिए तैयार
आईपीएस सुरेंद्र दास के अंतिम संस्कार में बैकुंठधाम पहुंचे डीजीपी ओपी सिंह घटना से काफी आहत थे। डीजीपी ने कहा कि लिखित शिकयत मिलने पर जांर कर कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि परिजनों ने सुरेंद्र की पत्नी डॉ. रवीना पर प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए तहरीर देने की बात कहीं थी, लेकिन उनकी ओर से कोई शिकायत नहीं की गई है।
ये भी पढ़ें: पत्नी रवीना की वजह से एसपी सुरेंद्र ने की आत्महत्या, भाई कराएंगे FIR












Click it and Unblock the Notifications