Lucknow Ghamla chori: नवाबों के शहर में 'गमला चोरों' की बारात, कार में भरकर ले उड़े लोग, देखें वीडियो
Lucknow Ghamla chori: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लखनऊ दौरे के बाद शहर से एक बेहद शर्मनाक तस्वीर सामने आई है, जिसने नवाबों के शहर की छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं। राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल के उद्घाटन के लिए शहर को खास तौर पर सजाया गया था। लखनऊ विकास प्राधिकरण और नगर निगम ने ग्रीन कॉरिडोर समेत कई इलाकों में सुंदर हैंगिंग वॉल और फूल-पौधों से सजे गमले लगाए थे।
लेकिन प्रधानमंत्री के रवाना होते ही कुछ लोगों ने सार्वजनिक संपत्ति को अपना समझ लिया और खुलेआम गमले चुराने लगे। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल होकर चर्चा का विषय बन गई है।

Prerna Sthal Lucknow: PM कार्यक्रम के लिए सजा लखनऊ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर लखनऊ को दुल्हन की तरह सजाया गया था। राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल, वसंत कुंज रोड और ग्रीन कॉरिडोर में हरियाली बढ़ाने के लिए सैकड़ों गमले लगाए गए थे। इन गमलों में रंग-बिरंगे फूल और पौधे लगाए गए, ताकि शहर सुंदर और स्वच्छ नजर आए। प्रशासन ने इसके लिए काफी समय और सरकारी धन खर्च किया था। उद्देश्य था कि देश-दुनिया के सामने लखनऊ की एक सकारात्मक और विकसित तस्वीर पेश की जा सके।
PM के जाते ही बदल गया माहौल
कार्यक्रम खत्म होने और प्रधानमंत्री के रवाना होते ही सुरक्षा व्यवस्था धीरे-धीरे सामान्य हो गई। इसी का फायदा उठाकर कुछ लोगों ने सार्वजनिक संपत्ति पर हाथ साफ करना शुरू कर दिया। शाम होते-होते कई लोग गमले उठाकर ले जाते नजर आए। किसी ने उन्हें बाइक पर रखा तो कोई कार में भरकर ले गया। यह सब कुछ खुलेआम हुआ, मानो यह कोई सामान्य बात हो। इस हरकत ने प्रशासन की तैयारियों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
ये भी पढे़ं: Bihar Viral: 'पिता की दवाई’ बता रहा था जवान, बैग से निकली शराब, बिहार में शराबबंदी की खुली पोल
Lucknow ghamla chori viral video: सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो
गमला चोरी की यह पूरी घटना वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर ली। देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। वीडियो में साफ दिख रहा है कि लोग बिना किसी डर या शर्म के गमले उठा रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। कई लोगों ने इसे लखनऊ की तहज़ीब के खिलाफ बताया, तो कुछ ने इसे सार्वजनिक संपत्ति के प्रति लापरवाही का उदाहरण करार दिया।
ये भी पढे़ं: 14 Minute MMS Leak वाली कौन है ये एक्ट्रेस? बदल गई पूरी जिंदगी? Sweet Zannat जैसा हुआ था 'कांड'-VIDEO Viral
Lucknow viral video: लोगों में आक्रोश, प्रशासन पर सवाल
इस घटना के बाद आम लोगों में भी नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि प्रशासन शहर को सुंदर बनाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च करता है, लेकिन कुछ लोग अपनी संकीर्ण सोच के कारण सब पर पानी फेर देते हैं। साथ ही सवाल उठ रहे हैं कि इतनी बड़ी चोरी के बावजूद मौके पर निगरानी क्यों नहीं थी। अब मांग की जा रही है कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
-
Jonita Gandhi: कौन हैं जोनिता गांधी, जिनके बोल्ड मूव्स के दीवाने हुए लोग? Pawan Singh के साथ कर दिया ऐसा काम -
Love Story: धर्म की दीवार तोड़ कनिका शर्मा ने मुस्लिम साकिब सैफी से रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनकर पढ़ा निकाह? -
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH












Click it and Unblock the Notifications