LSG vs RR: इकाना में कम नहीं होगा IPL का रोमांच! ट्रैफिक जाम से बचने के लिए पुलिस ने जारी किया रूट प्लान

Ekana Stadium Route Diversion: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में बुधवार को होने वाले आईपीएल (IPL) के महामुकाबले के लिए राजधानी पूरी तरह तैयार है। दर्शकों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने यातायात व्यवस्था (Transportation System) में बड़े बदलाव किए हैं। अगर आप भी मैच देखने जाने का मन बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले नया ट्रैफिक रूट और गाइडलाइंस जरूर जान लें। आइए जानतें हैं प्रशासन की क्या तैयारियां हैं?

कल यानि 22 अप्रैल को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का 32वां मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच होगा। खेल की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी।

ekana cricket stadium

मैच देखने जाने वालों के लिए राहत

शहीद पथ पर जाम न लगे, इसके लिए पुलिस ने भारी वाहनों और रोडवेज बसों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि, मैच देखने जाने वालों के लिए राहत की बात यह है कि निजी कार, बाइक और टैक्सी (ओला-उबर) को शहीद पथ पर चलने की अनुमति होगी। सिटी ई-बसें भी चलती रहेंगी, लेकिन वे हुसड़िया और सुशांत गोल्फ सिटी के बीच किसी भी यात्री को न तो उतार सकेंगी और न ही बैठा सकेंगी।

रूट डायवर्जन और पार्किंग के नियम

ट्रैफिक पुलिस ने सुगम आवाजाही के लिए निम्नलिखित व्यवस्था की है:

  • एयरपोर्ट की ओर से आने वाले वाहन: एयरपोर्ट की तरफ से आने वाले दर्शकों को अहिमामऊ (Ahmamau) फ्लाईओवर से पहले ही सवारी उतारनी होगी।
  • अर्जुनगंज की ओर से आने वाले वाहन: इन वाहनों को अहिमामऊ से बाएं मुड़कर पीएचक्यू (PHQ) और यूपी-112 के पीछे वाले रास्ते का इस्तेमाल करना होगा।
  • शटल सेवा: परिवहन विभाग शहर के विभिन्न कोनों से स्टेडियम तक पहुँचने के लिए अतिरिक्त शटल बसें चलाएगा, जो यात्रियों को अहिमामऊ तक छोड़ेंगी।
  • पार्किंग: स्टेडियम के भीतर केवल उन्हीं गाड़ियों को एंट्री मिलेगी जिनके पास वैध पार्किंग पास होगा। अन्य सभी को निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करना होगा।

स्थानीय निवासियों के लिए सलाह
यातायात विभाग ने स्थानीय लोगों से अनुरोध किया है कि यदि बहुत जरूरी न हो, तो स्टेडियम की ओर जाने वाले रास्तों के बजाय वैकल्पिक मार्गों का चुनाव करें। इससे खिलाड़ियों और दर्शकों के वाहनों को निकलने में आसानी होगी और अनावश्यक भीड़ से बचा जा सकेगा।

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) स्क्वाड
ऋषभ पंत (कप्तान) , आयुष बदोनी, मैथ्यू ब्रीत्ज़के, हिम्मत सिंह, एडन मार्करम, मिशेल मार्श, शाहबाज अहमद, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिगवेश सिंह राठी, अर्जुन सचिन तेंदुलकर, मयंक प्रभु यादव, वानिंदु हसरंगा, एनरिक नॉर्खिया, अक्षत रघुवंशी, जोश इंगलिस, अब्दुल समद, अर्शिन कुलकर्णी, मोहसिन खान, आकाश महाराज सिंह, निकोलस पूरन, मुकुल चौधरी, नमन तिवारी, प्रिंस यादव, मनिमारन सिद्धार्थ।

राजस्थान रॉयल्स (RR) स्क्वाड
शुभम दुबे, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रियान पराग (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, संदीप शर्मा, युधवीर सिंह चरक, रवि बिश्नोई, अमन राव पेराला, कुलदीप सेन, दासुन शनाका, रवि सिंह, एडम मिल्ने, विग्नेश पुथुर, बृजेश शर्मा, सुशांत मिश्रा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+