वीर सावरकर पर Rahul Gandhi ने की थी टिप्पणी, अब लखनऊ कोर्ट ने लगाया जुर्माना, चुकाने होंगे इतने रुपए

Rahul Gandhi News: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर लखनऊ कोर्ट ने जुर्माना लगाया है। लखनऊ कोर्ट ने वीर सावरकर पर टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी पर 200 रुपए का जुर्माना लगाया है। राहुल गांधी पर यह जुर्माना कोर्ट ने व्यक्तिगत रूप से हाजिर नहीं होने यानी गायब रहने पर लगाया है।

इतना ही नहीं, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने राहुल गांधी को 14 अप्रैल 2025 को हर हाल में पेश होने के लिए कहा है। अगर राहुल गांधी 14 अप्रैल को पेश नहीं होते है तो उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एसीजेएम कोर्ट ने जुर्माने की रकम वादी के वकील नृपेंद्र पांड को देने का आदेश दिया है।

Rahul Gandhi

बता दें कि राहुल गांधी लगातार तारीख पर कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे थे। राहुल गांधी के व्यक्तिगत रूप से हाजिर ना होने पर जुर्माना लगाया है। बता दें कि शिकायतकर्ता वकील नृपेंद्र पांडेय ने साल 2022 में राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि राहुल ने महाराष्ट्र के अकोला में स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर पर विवादित बयान दिया था।

शिकायतकर्ता की याचिका पर लखनऊ की एसीजएम कोर्ट ने राहुल गांधी को समन जारी कर तलब किया था। हालांकि, राहुल गांधी सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं हो सके। इसके चलते कोर्ट ने राहुल गांधी पर 200 रुपए का जुर्माना लगाया है और उनके पक्ष से पेश होने वाले व्यक्ति को फटकार भी लगाई है।

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi: 'ये बीजेपी की दलित विरोधी मानसिकता है', राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+