UP: लखनऊ कोर्ट परिसर में फायरिंग, मुख्तार अंसारी के करीबी बदमाश संजीव जीवा की गोली मारकर हत्या
Lucknow Court Firing: लखनऊ कोर्ट के पास फायरिंग की सनसनीखेज वारदात हुई है। पेशी पर आए बदमाश संजीव जीवा को गोली मारी दी गई है। संजीव जीवा माफिया मुख्तार अंसारी का खास था।

Gangster Sanjeev Jeeva Shot Dead: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिनदहाड़े एक बड़े गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या कर दी। लखनऊ सिविल कोर्ट परिसर अचानक ताबड़तोड़ गोलियां की दहशत से कांप उठा। पेशी पर आए पश्चिम उत्तर प्रदेश के बदमाश संजीव जीवा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई।
जानकारी के मुताबिक हमलावर वकील की ड्रेस में आया था, जिसने संजीव जीवा पर फायरिंग की। संजीव जीवा माफिया डॉन मुख्तार अंसारी का करीबी था। इस पूरे हत्याकांड को लखनऊ सिविल कोर्ट के अंदर अंजाम दिया गया।
पेशी पर आए जीवा को मारी गोली
गैंगस्टर संजीव जीवा भाजपा नेता ब्रह्म दत्त द्विवेदी की हत्या का आरोपी था और उसे सुनवाई के लिए अदालत में लाया गया था। गोली लगने से जीवा मौके पर ही गिर पड़ा, जबकि एक पुलिस अधिकारी भी फायरिंग में घायल हुआ है।
DCP (पश्चिम) राहुल राज ने बताया कि अभी तक की सूचना के मुताबिक पता चला है कि एक व्यक्ति के द्वारा गोली चलाई गई है। घटना में घायल को ट्रामा सेंटर भेजा गया है। वहीं उपेंद्र कुमार अग्रवाल, संयुक्त पुलिस आयुक्त, कानून व्यवस्था, लखनऊ ने जानकारी देते हुए बताया कि संजीव जीवा नाम के एक अपराधी को आज गोली मार दी गई। उसे लाने वाले दो पुलिस अधिकारियों को भी चोटें आई हैं। एक बच्चा भी घायल, जिनको ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है।
एक बदमाश को पकड़ा
संजीव जीवा को मुन्ना बजरंगी और मुख्तार अंसारी का करीबी बताया जाता था। जिसकी कोर्ट परिसर में गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। इस पूरी वारदात में एक बच्ची, 2 पुलिसकर्मी समेत 4 लोग घायल बताएं जा रहे हैं। वहीं संजीव जीवा को गोली मारकर भाग रहे एक बदमाश को वकीलों ने पकड़ लिया, जिसकी जमकर पिटाई करके हुए पुलिस को सौंप दिया।
लखनऊ जेल में बंद था जीवा
मुख्तार अंसारी का करीबी जीवा लखनऊ जेल में बंद था। हाल ही में प्रशासन ने उसकी संपत्ति भी कुर्क की थी। वहीं अब उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है। लखनऊ सिविल कोर्ट फायरिंग पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कोई भी हत्या करेगा तो वो बचेगा नहीं। उत्तर प्रदेश की पुलिस उसे पकड़ेगी और कानून के हिसाब से उसे सजा दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications