लखनऊ पश्चिम से भाजपा विधायक सुरेश चंद्र श्रीवास्तव का कोरोना से निधन

लखनऊ पश्चिम से भाजपा विधायक सुरेश चन्द्र श्रीवास्तव का कोरोना से निधन, राजनाथ सिंह ने जताया शोक

लखनऊ, 23 अप्रैल: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के विधायक विधायक सुरेश चंद्र श्रीवास्तव का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेताओं में शुमार सुरेश श्रीवास्तव लखनऊ पश्चिम सीट से विधायक थे। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद सुरेश श्रीवास्तव अस्पताल में भर्ती थे। जहां शुक्रवार शाम को उन्होंने दम तोड़ दिया। उत्तर प्रदेश के औरैया सदर से भाजपा विधायक रमेश दिवाकर का भी शुक्रवार को कोरोना से ही निधन हो गया है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Lucknow के BJP MLA Suresh Srivastava का कोरोना से निधन | वनइंडिया हिंदी
    भाजपा विधायक की कोरोना से मौत, bjp mla suresh chandra srivastava passes away, coronavirus, lucknow bjp, suresh chandra srivastava, uttar pradesh, भाजपा विधायक सुरेश श्रीवास्तव, लखनऊ, कोरोना वायरस

    सुरेश चंद्र श्रीवास्‍तव के कोरोना संक्रमित होने के बाद पीजीआई में उनका इलाज चल रहा था। बीते एक हफ्ते से वो वेंटिलेटर पर थे। सुरेश श्रीवास्तव की पत्नी और बेटे की भी तबीयत खराब है और दोनों पीजीआई में भर्ती हैं। सुरेश श्रीवास्तव के निधन पर केंद्रीय रक्षामंत्री समेत राजनाथ सिंह समेत भाजपा के कई नेताओं ने गम का इजहार किया है। राजनाथ सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा है- लखनऊ शहर से विधायक एवं उत्तर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश श्रीवास्तव के निधन का समाचार बेहद पीड़ादायक है। जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी सादगी, सरलता और उनकी कर्मठता अपने आप में एक मिसाल थी। उनके शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।

    रमेश दिवाकर का भी कोरोना से निधन

    उत्तर प्रदेश बीजेपी के विधायक रमेश दिवाकर की भी कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। औरैया सदर से विधायक रमेश चंद्र दिवाकर की सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उन्हें मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। चार दिन से उनका मेरठ मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। रमेश दिवार के निधन पर विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विधायक के निधन पर शोक जताया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+