यूपी में मंत्री के घर के सामने वैन ड्राइवर को गोली मार 20 लाख लूटकर ले गए बदमाश

लखनऊ। यूपी में एक तरफ बदमाशों के लगातार एनकाउंट हो रहे हैं लेकिन दूसरी तरफ प्रदेश में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अपराधियों के मनोबल किस हद तक बढ़े हुए हैं इस बात का अंदाजा इस घटना से लगता है। सोमवार को बदमाशों ने यूपी कैबिनेट के मंत्री के आवास के सामने बदमाशों ने बैंक का कैश ले जा रहे ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

lucknow 20 lakh rupees looted in front of ministers house driver killed

लखनऊ में एसएसपी की कड़ी कोशिशों के बावजूद पुलिस प्रशासन अपराधियों पर लगाम कसने में फेल होता नजर आ रहा है। सोमवार को राजधानी के बन्दरियाबाग में कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक के आवास के सामने बदमाशों ने दो युवकों को गोली मार दी। इनमें से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी है। खबर मिलते ही डीजीपी समेत आईजी रेंज, एडीजी जोन और एसएसपी मौके पर पहुंच गए हैं।

एक्सिस बैंक की वैन ड्राइवर की गोली मारकर हत्या

जानकारी के मुताबिक, ये मामला लूट का है। आज राजभवन के सामने दिनदहाड़े बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। हजरतगंज में दिनदहाड़े लूट की वारदात से सनसनी मच गयी है। मृतक एक्सिस बैंक की वैन का ड्राइवर था। घटना के बाद करीब 20 लाख रुपये लूटने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं, दूसरे घायल व्यक्ति को सिविल अस्पताल में फ़ौरन भर्ती कराया गया है।

बदमाशों पर 50 हजार का इनाम घोषित

लूट की खबर मिलते ही मौके पर यूपी पुलिस के डीजीपी ओपी सिंह और एसएसपी कलानिधि नैथानी पहुंच गये। जिसके बाद वहां आला अधिकारियों का तांता लग गया। डीजीपी ओपी सिंह के साथ आईजी रेंज, एडीजी जोन भी घटनास्थल पर पहुँच गये। बदमाशों पर यूपी पुलिस की तरफ से 50 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+