NAAC A++ रेटिंग पाने वाला UP का पहला विश्वविद्यालय बना LU,राज्यपाल व CM ने दी शुभकामनाएं

लखनऊ, 26 जुलाई: उत्तर प्रदेश की राजधानी में स्थित 102 साल पुराने लखनऊ विश्वविद्यालय को एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के निर्देशन में NAAC A++ रेटिंग मिली है। लखनऊ विश्वविद्यालय NAAC A++ रेटिंग प्राप्त करने वाला उत्तर प्रदेश का पहला शैक्षणिक संस्थान बन गया है। राज्यपाल और सीएम ने इसको लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन को शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा है कि यह उपलब्धि प्रदेश के अन्य विश्वविद्यालयों के लिए प्रेरणादायी है। इसलिए विश्वविद्यालयों को अपनी शिक्षण एवं कार्य व्यवस्था की गुणवत्ता उत्कृष्ट करने के प्रयासों को उच्चतम श्रेणी प्राप्त करने तक निरंतर जारी रखना चाहिए।

योगी आदित्यनाथ

दरसअल, एनएएसी द्वारा जांची जाने वाली सभी क्राइटेरिया में विश्वविद्यालय को A+ और A++ ग्रेड ही प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि जांचे जाने वाले डाटा में 73.4% अंक क्वांटिटेटिव डाटा पर निर्भर करता है, और 26.3% टीम द्वारा किए गए निरीक्षण पर। विश्वविद्यालय ने इन दोनों ही क्षेत्रों में अधिकाधिक नंबर प्राप्त किए जिसकी वजह से विश्वविद्यालय को सर्वोत्तम ग्रेड प्राप्त हो पाया।

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने विश्वविद्यालय परिवार और राज्य के लोगों को बधाई दी। राज्यपाल ने कहा कि यह उपलब्धि उत्तर प्रदेश के अन्य विश्वविद्यालयों के लिए प्रेरणादायक है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के निर्देशन में विश्वविद्यालय में शिक्षा का स्तर और सुविधाएं बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं. समय-समय पर प्रत्येक कार्यक्रम की विभागवार समीक्षा की गई।

विश्वविद्यालय के VC प्रोफेसर आलोक कुमार राय ने कहा कि लखनऊ विश्वविद्यालय अपने नए ए प्लस प्लस ग्रेड के साथ देश भर की सर्वोत्तम विश्वविद्यालयों में शामिल हो चुका है। यह सफलता बिना सभी सदस्यों के निरंतर सहयोग एवं उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के बिना असंभव रहता। उन्होंने इस उपलब्धी का श्रेय लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के सतत मार्गदर्शन को दिया। राय ने कहा कि यूपी के सीएम आदित्यनाथ योगी ने विश्वविद्यालय को पूर्णरूप से सहयोग प्रदान किया।

NAAC विजिट की समन्वयक प्रो गीतांजलि मिश्रा ने बताया कि यह यूपी का पहला विश्वविद्यालय है जिससे एनएएसी के द्वारा A++ ग्रेड दिया गया है। इस ग्रेड के साथ विश्वविद्यालय देश के 28 उच्च शिक्षा संस्थानों की सूची में सम्मिलित हो गया है जिन्हें यह सर्वोत्तम ग्रेड प्राप्त है।

लखनऊ विश्वविद्यालय पहले भी दो बार नैक ग्रेडिंग प्राप्त कर चुका है। अपने पहले आवेदन में जब नैक द्वारा सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 05 स्टार प्रदान की जाती थी, उस समय विश्वविद्यालय को 4 स्टार ग्रेड प्राप्त हुआ था तथा दूसरी बार नैक ग्रेडिंग की है। ABCD श्रृंखला में विश्वविद्यालय को B ग्रेड प्राप्त हुआ था और अब लखनऊ विश्वविद्यालय नैक मूल्यांकन में A++ ग्रेड प्राप्त करने वाला राज्य का प्रथम विश्वविद्यालय बन गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+