VIDEO: अधेड़ महिला से थे शादीशुदा युवक के अवैध संबंध, बच्चा बीमार पड़ा तो दी खौफनाक मौत

रायबरेली। रायबरेली के हरचन्दपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को हुई महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक महिला का गांव के ही एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। सोमवार की रात में प्रेमी ने प्रेमिका को बाग में बुलाकर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार शादीशुदा प्रेमी के बच्चे की तबीयत खराब थी और वह महिला से इलाज के लिए पैसे देने की मांग कर रहा था। पैसे ना देने पर उसने महिला को मौत के घाट उतार दिया। घटना स्थल से मिले कुछ सुराग और ग्रामीणों से पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

lover killed a woman for not giving him money in raebareli

पुलिस अधीक्षक कार्यालय के किरण हाल में घटना का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक शशिशेखर सिंह ने बताया कि हरचंदपुर थाना क्षेत्र के कठवारा की एक 40 वर्षीय महिला का गांव के एक युवक कन्हैया लाल के साथ वर्षो से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी ने अपनी पत्नी और मां के जेवरातों को लाकर प्रेमिका को सौंप दिया था। इसी बीच प्रेमी कन्हैया लाल का बेटा अचानक बीमार हो गया। इस पर इलाज के लिए प्रेमी महिला से जेवरात वापस मांगने लगा।

प्रेमी के अनुसार वह प्रेमिका से कुछ रुपया मांग रहा था जिससे उसके बेटे का इलाज हो जाए लेकिन प्रेमिका न इस बात से इंकार कर दिया। इसी बात से नाराज होकर प्रेमी ने गत सोमवार की रात प्रेमिका को घर से बहाने अनवर पठान की बाग में मिलने को बुलाया और उसकी लोहे की रॉड से सिर और चेहरे पर हमला करके बेरहमी से हत्या कर दी।

मौके पर पहुंची फॉरेसिंक टीम व एसपी ने घटनास्थल से सुराग जुटाए और ग्रामीणों से पूछताछ की तो पुलिस को युवक पर शक हो गया। बीती रात पुलिस ने हत्या के आरोपी कन्हैया लाल को गिरफ्तार कर लिया है। टीम में एसओ बृजमोहन, सर्विलांस प्रभारी मनोज कुमार सिंह, अमरेश कुमार त्रिपाठी आदि रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+