VIDEO: प्यार ने पेश की ऐसी मिसाल सबने किया हौसलों को सलाम
डॉक्टर साहब आंख विशेषज्ञ हैं और अजय शायद दिल, तभी तो जमानिया के रिश्तेदार आंख बनवाने आए और अजय ने उनको और जमानिया दोनों को जीवन में रोशनी दे दी।
मऊ। प्यार की ये कहानी एक नहीं अनेकों मिसाल पेश कर रही हैं। जहां समाज में दहेज लड़कियों को जान देने पर मजबूर कर रहा है वहीं इन दोनों ने बता दिया कि इनका कद कितना बड़ा है। ये नेक मामला मऊ के घोसी का है जहां अमिला गांव के अजय कुमार ने गाजीपुर की जमानिया से शादी एक तो दहेज रहित शादी की और तो और उनके रिश्तेदार को भी रोशनी दी। यानी इस प्यार की वजह भी दोनों खूबियां ही हैं।


देखिए VIDEO...
दरअसल अजय कुमार मऊ के एक सीनियर डॉक्टर के असिसटेंट हैं। डॉक्टर साहब आंख विशेषज्ञ हैं और अजय शायद दिल, तभी तो जमानिया के रिश्तेदार आंख बनवाने आए और अजय ने उनको और जमानिया दोनों को जीवन में रोशनी दे दी। जमानिया के रिश्तेदार की आंख बनवाई का पूरा खर्च और जमानिया को दिल दोनों अजय ने बड़ी नेक दिल से दिया।

अजय की कुल लंबाई 3 फिट 2 इंच और उम्र 35 साल है। वहीं जमानिया 4 फिट 2 इंच की है और उनकी उम्र 26 साल है। इन दोनों के बीच नौ साल का फासला है लेकिन दोनों ने अपनी उम्र और ऊंचाई की दीवार को लांघकर एक दूसरे को अपना हमसफर चुना है। दोनों को शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं।












Click it and Unblock the Notifications