यूपी में प्रेमी युगल पर बरपा परिजनों का कहर, इज्जत के नाम पर मर्डर

पुलिस बता रही है कि युवती के परिजनों ने उसके प्रेमी की हत्या की। इसके बाद उन लोगों ने युवती का भी मर्डर कर लाश को ठिकाने लगा दिया।

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के थाना मंसूरपुर क्षेत्र में एक प्रेमी युगल की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक लड़की पक्ष के लोगों ने बेटी के प्रेमी की हत्या कर लाश को नहर में डाल दिया जिसका शव मेरठ के सरधना झाल से बरामद किया गया है। घटना के बाद से लड़की भी लापता बताई जा रही है। आशंका है कि युवती के परिजनों ने इज्जत की खातिर अपनी बेटी की भी हत्या कर लाश को ठिकाने लगा दिया हलांकि युवती का शव अभी बरामद नहीं हुआ है।

प्रेमी युगल पर बरपा परिजनों का कहर, इज्जत के नाम पर मर्डर

दरअसल मामला मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाना क्षेत्र का है जहां गांव निवासी 17 वर्षीय युवती का उसी गांव के सतीश कुमार के 16 वशीर पुत्र अरुण से प्रेम प्रसंग चल रहा था | 10 अप्रैल को अरुण घर से लापता हो गया था। परिजनों ने अरुण को तलाश करने की कोशिश की लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चला।

शनिवार को मंसूरपुर पुलिस ने अरुण की लाश को मेरठ के सरधना नहर की झाल से बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने युवती के भाई और एक अन्य युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लेकिन अभी तक पुलिस लापता युवती को बरामद नहीं कर पाई है। आशंका जताई जा रही है कि युवती के परिजनों ने इज्जत की खातिर पहले अरुण की हत्या की और फिर आँचल की भी हत्या कर लाश को ठिकाने लगा दिया है।

पुलिस के मुताबिक युवती के भाई कृष्णपाल और उसके साथी राजकुमार ने अरुण की गला दबाकर हत्या कर लाश को नहर में डाल दिया था। वहीं मृतक युवक अरुण के परिजनों का आरोप है कि युवती आँचल के भाई और पिता हमारे बेटे अरुण को 10 अप्रैल को घर से बुलाकर ले गए थे। तभी से अरुण लापता था। युवती के परिजन कोर्ट में सरेंडर करने जा रहे थे तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है।

ये पहला मामला नहीं है कि जब इज्जत और समाज में ऊंची शान की खातिर प्यार करने वालों को मौत के घाट उतार दिया हो। इससे पहले भी मुज़फ्फरनगर में कई प्रेमी युगल को प्यार करने की सजा ए मौत दी गयी है। हलांकि अभी तक लापता युवती आंचल कहां और किस हाल में है, पुलिस तफ्तीश कर रही है। लेकिन जानकारी के मुताबिक युवती के परिजनों ने आंचल को भी मौत के घाट उतार दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+