यूपी: प्रेमी के साथ फरार हुई प्रेमिका, परिजनों ने फूंक डाला प्रेमी का घर

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में प्रेम-प्रसंग के चलते गैर समुदाय का युवक और युवती को अपने साथ भगा ले गया। इस बात से गुस्साएं प्रेमिका के घर वालों ने प्रेमी के घर पहुंचकर तोड़फोड़ की और आग लगा दी। युवक के परिजनों ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। अब पुलिस अधिकारी आगजनी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कर रहे हैं। जबकि ये घटना युवती के परिजनों ने थाने में जाने के बाद की थी।

love affair girls family burned the lovers house in moradabad

मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव में रहने वाली एक युवती पड़ोस के युवक संग फरार हो गई। युवती के परिजन जब सुबह उठें तो घर में युवती को ना देख उनके होश उड़ गए। काफी देर तक परिजनों ने युवती को तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। गायब हुई युवती का अपने पड़ोस में रहने वाले गैर समुदाय के युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिसकी जानकारी परिजनों को भी थी। युवती के घर पर ना मिलने के बाद युवती के परिजन युवक के घर पर गए और युवक की जानकारी लेने लगे तो दोनों पक्षों में तनातनी हो गई।

love affair girls family burned the lovers house in moradabad

प्रेमिका के परिजनों ने लगाई आग
युवक के भी घर से फरार होने की जानकारी मिलने के बाद युवती के परिजन पुलिस थाने पहुंचे और मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे। इसी दौरान युवती के परिवार के कुछ सदस्य दोबारा युवक के घर पहुंचे और उन्होंने जमकर मारपीट करने के बाद युवक के घर में आग लगा दी। आग लगने से घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया और युवक के परिजन घरों से फरार हो गए। इस दौरान गांव में हड़कम्प की स्थिति रही और लोग घरों में कैद होकर आगजनी होते देखते रहें।

क्या कहती है पुलिस
एसपी देहात उदय शंकर ने बताया कि घर में आगजनी और तोड़फोड़ करने वाले सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दी गई है। लड़का सोमवार को लड़की को भगा ले गया। प्रथमदृष्टिया मामला प्रेम-प्रसंग का प्रतित हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+