समलैंगिक संबंध अपराध नहीं, लेकिन विवाह की अनुमति भी नहीं; UP में मौसेरी बहनों को हुआ प्यार, अब...?
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में दो मौसेरी बहनों के प्रेम-प्रसंग का मामला थाने जा पहुंचा है। दोनों के बीच 5 साल से प्रेम संबंध थे, जिन्हे अब वे शादी कर के मुक्कम्मल करना चाहती हैं। हालांकि, परिजन इस रिश्ते के खिलाफ हैं, लेकिन दोनों बहनें शादी की जिद पर अड़ गईं हैं।
मौसेरी बहनें करना चाहती हैं शादी
दरअसल, पूरा मामला फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव करमचंदपुर का है। करीब 5 साल पहले, यहां की रहने वाली 31 वर्षीय युवती को दूसरे गांव में रहने वाली 26 वर्षीय मौसेरी बहन से प्रेम हो गया था। इस दौरान दोनों बहनों के प्रेम के बारे में परिजन अंजान बने रहे। लेकिन बीते बुधवार को दोनों बहनें आपस में शादी करने की जिद्द को लेकर परिजनों के सामने अड़ गईं।

परिजनों ने समझाया तो बुला ली पुलिस
इसके बाद परिजनों ने दोनों बहनों को समझाने का काफी प्रयास किया। इस पर एक युवती ने पुलिस को बुला लिया। सूचना पर ताजपुर चौकी इंचार्ज सुनील सिसौदिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों से बातचीत करने के बाद दोनों परिवारों के लोगों से मामले की जानकारी ली। पुलिस व परिजनों के कई घंटे समझाने के बाद भी मौसेरी बहनें एक साथ शादी करने की बात पर अड़ी रहीं।
मामला पहुंचा कोतवाली
बातचीत के दौरान आलम ये था कि दोनों एक-दूसरे के लिए कसमें खा रही थी, मर जाने की बात कह रही थीं। ऐसे में पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। कोतवाल अमर पाल सिंह ने बताया कि मौसेरी बहनें समलैंगिक विवाह करने की जिद कर रही हैं। परिजन विरोध कर रहे हैं। पूरे मामले में जांच की जा रही है।
समलैंगिक शादी का सुन ग्रामीण हैरान
उधर, शीला व उसकी मौसेरी बहन शिवानी के बारे में सुनकर गांव के लोग शीला के दरवाजे पर एकत्रित हो गए। मौसेरी बहनों की समलैंगिक शादी की पहली घटना को सुनकर गांव के लोग भी हैरान थे। महिलाएं व पुरुष बदले समय को कोसते हुए दुहाई दे रहे थे, कि "यह कैसा जमाना आ गया है, लड़कियां आपस में शादी करना चाहती है।"
जुदा करने पर जान देने की धमकी
वहीं शीला और शिवानी ने ग्रामीणों समेत परिजन और पुलिस को खुलकर जवाब दिए। जिसे सुनकर लोग हक्के बक्के रह गए। 5 सालों से साथ रहकर पढ़ रहीं शाीला और शिवानी ने एक दूसरे के साथ जीने और मरने की कसमें खाई। पुलिस के समझाने के बाद भी जब दोनों नहीं मानी। थाने में भी परिजनों ने दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों युवतियां साथ रहने की जिद पर अड़ी रहीं। एक दूसरे से जबरदस्ती जुदा करने पर जान देने की बात कह रहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications