Ayodhya Ram Mandir परिसर में झूमें नेपाल से आए श्रद्धालु, PM Modi को लेकर कही यह बड़ी बात
Ayodhya Ram Mandir News Uttar Pradesh: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर देश ही नहीं विदेशों में भी अच्छा खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले यहां नेपाल से आए श्रद्धालु खास अंदाज में नजर आए। वे राम के गीतों पर झूमते और थिरकते नजर आए। उन्होंने राम मंदिर परिसर में नृत्य कर अपने प्रसन्नता का इजहार किया। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कही।
भगवान के ससुराल से आए हैं काडमांडू के रहने वाले चैतन्य दास बताते हैं कि हम सभी राम भक्त हैं और उनके ससुराल से आए हैं। हमें सभी भारतवासियों और सनातन धर्म मानने वालों को प्रमाण करते हैं। सभी को बधाई देता हूं। पूरे विश्व में आज प्रभु श्रीराम की चर्चा है। यहां का पूरा वातावरण राममय है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर हम उत्साहित हैं। यह आनंद का पल हैं। हम सब यहां राम के गीतों पर झूम रहे हैं।

पीएम मोदी को लेकर चैतन्यदास ने कहा कि वह बहुत अच्छे पीएम हैं। सौभाग्य है कि देश को ऐसा पीएम मिला। वह ऐतिहासिक काम कर रहे हैं। आज पूरे विश्व में उनकी चर्चा हो रही है। हम सभी के लिए यह गौरव का पल है।












Click it and Unblock the Notifications