यूपी: दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाशों ने शिक्षिका को बांधकर लूटा
इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले शहर के यशोदा नगर में दिनदहाड़े घर में घुसे चार युवक ने शिक्षिका को बंधक बनाकर नगदी और जेवरात लूट लिए । घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। आनन फानन में मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।

फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के यशोदा नगर निवासी शिक्षिका अर्चना दोपहर के बाद स्कूल से वापस घर आ रही थी। तभी ताक लगाए बदमाशों ने अर्चना को घर में दबोच लिया और हाथ-पांव बांधकर लूट को अंजाम दिया। अर्चना घर में अकेली थी, तभी चार युवक घर में उसके साथ मारपीट करते हुए बंधक बना लिया।
घर से जेवर और 30,000 रुपए की नगदी लूट ली। लुटेरों के जाने के बाद महिला ने शोर मचाया जिस पर पड़ोसियों ने आकर उन्हें बंधक मुक्त कराया। पड़ोसियों ने फ्रेंड्स कॉलोनी के थानाध्यक्ष को घटना की सूचना दी। थानाध्यक्ष पुलिस बल को लेकर मौके पर पहुंच गए, और पीड़ित शिक्षिका से घटना की पूरी जानकारी ली।
घटना के बारे में अपर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि शिक्षिका के पति रामसरुप दोहरे ने प्रार्थना पत्र दिया है। प्रार्थना पत्र के अनुसार मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। जल्दी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications