आगरा: दिनदहाड़े घर में घुसकर डाका, बदमाश ने खुद को ही मार ली गोली
आगरा में अपराधियों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर डाका डाला। अपराधी ने अपनी गलती से खुद को ही गोली मार ली।
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि उन्हें पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है। यही कारण है कि आगरा में रोड किनारे बने घर में दिनदहाड़े चार बदमाशों ने घुसकर खूब उत्पात मचाया और घरवालों को बंधक बनाकर लाखों रुपये की नगदी सहित ज्वेलरी लूट कर मौके से फरार हो गए लेकिन एक अपराधी की गलती से उसी के पैर में गोली लगने की बात भी कही जा रही है।

हथियारों के बल पर बनाया बंधक
आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के बॉम्बे बाज़ार में रोड किनारे बने मकान में चार बदमाश घुस आये और घर में मौजूद सभी लोगों को हथियारों के बल पर बंधक बनाकर बाथरूम में बंद कर दिया उसके बाद पूरे घर में बदमाशों ने खूब उत्पात मचाया और घर में रखी डेढ़ लाख रुपये की नगदी सहित ज्वैलरी लेकर मौके से फरार हो गए।

भंडारा के बहाने घर में घुसे अपराधी
बदमाशों से भागते समय हड़बड़ी में गोली चल गयी जिससे कि एक बदमाश खुद ही घायल हो गया। बदमाशों के मौके से भाग जाने के बाद बंधक बने लोग बाथरूम का दरवाजा तोड़कर बाहर आये और पूरी घटना की जानकारी पुलिस और अपने परिचितों को दी। पीड़ितों का कहना था कि बदमाश दो दिन पहले उन्हीं बदमाशों में से दो लोग दो दिन पहले उनके घर आये थे और घर के सामने भंडारा लगाने की बात कहकर चले गए।
देखिए इस घटना से जुड़ा यह वीडियो
जब उन्हीं दो लोगों के साथ दो लोग और आये तो घरवालों ने उन्हें घर में आसानी से एंट्री दे दी। एंट्री के बाद बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दे दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों से जानकारी करने के साथ लूट की घटना को अंजाम देने बाले अपराधियों की तलाश में जुट गयी है।












Click it and Unblock the Notifications