यूपी: अजगर निकलने से मचा हड़कंप, इसकी लंबाई ने किया सबको हैरान, देखें वीडियो

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ स्थित पिलखुवा में हडकंप उस वक्त मच गया जब वहां के लोगों ने एक 15 फीट बड़े अजगर को अपने आस-पास पाया। लोगों ने अजगर को राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन पिलर ए -145 के पास एक गड्ढे से निकलते देखा। मौजूद लोगों ने चतुराई दिखाते हुए इस बात की सूचना वन विभाग की टीम को दी। जिसके बाद वन विभाग की टीम अजगर को पकड़ कर ले गई और उसे जंगल में लोगों से दूर छोड़ दिया।

उत्तर प्रदेश के हापुड़ स्थित पिलखुवा में हडकंप उस वक्त मच गया जब वहां के लोगों ने एक 15 फीट बड़े अजगर को अपने आस-पास पाया। लोगों ने अजगर को राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन पिलर ए -145 के पास एक गड्ढे से निकलते देखा जिसके बाद लोगों में हडकंप मच गया। मौजूद लोगों ने चतुराई दिखाते हुए इस बात की सूचना वन विभाग की टीम को दी।

आपको बता दें कि पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के डूहरी पेट्रोल पंप के निकट निर्माणाधीन पिलर के पास लोगों को अजगर चलता हुआ दिखाई दिया। इससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई, अजगर को देखने के लिए आसपास भीड़ एकत्र हो गई। भीड़ के कारण अजगर छिप गया, लोगों ने वन विभाग को फोन कर सूचित कर किया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ लिया तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

वन विभाग की टीम का कहना है कि लगातार तेजी से हो रहे शहरीकरण तथा जगलों की कटाई के कारण इस तरह के वाकये अक्सर शहरों में देखे जाते हैं। सरकार इस ओर काफी काम कर रही है पर फिर भी अब तक जिन चीजों की क्षति हुई है उसका फल तो भुगतना ही होगा। वन विभाग की टीम के अनुसार इस तरह की घटनाओं में इंसान को हमेशा सतर्क रहना चाहिए। किसी बहकावे में ना आते हुए वन विभाग की टीम को बताना चाहिए जिससे कोई घटना ना हो।

ये भी पढ़ें- योगी आदित्यनाथ ने यूपी वासियों को दी सौगात, स्पाइस जेट की पांच नई उड़ानों का किया शुभारंभ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+