Loksabha Election 2024: यूपी में महासंपर्क अभियान की समीक्षा करने में जुटी बीजेपी, उठाया ये बड़ा कदम

2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी इस समय महासंपर्क अभियान की समीक्षा में जुटी है। यूपी के कई जिलों इस अभियान को दोबारा चलाने का निर्णय लिया गया है जिसके लिए समयसीमा बढ़ा दी गई है।

Bhartiya Janta Party: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी मिशन 2024 के अपने अभियान में जुटी हुई है। इसको लेकर पिछले दो दिनों से प्रदेश कार्यालय पर बीजेपी के पदाधिकारियों की बैठकें हो रही हैं। इसी क्रम में सोमवार को विस्तारकों की बैठक हुई जिसमें विभिन्न जिले से आए हुए विस्तारकों को आगे का टास्क पकड़ाया गया।

18 जुलाई तक बढ़ा अभियान

दरअसल, उत्तर प्रदेश में भाजपा का 'महाजन संपर्क' अभियान 18 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। अभियान में घर-घर अभियान, सार्वजनिक बैठकें और अन्य कार्यक्रम भी शामिल है। इस अभियान का उपयोग 2024 के लोकसभा चुनावों की रणनीति बनाने में किया जाएगा।

बीजेपी

30 जून तक समाप्त होना था अभियान

भाजपा महासचिव (संगठन) धर्मपाल सिंह ने लखनऊ में बीजेपी कार्यालय में एक पार्टी बैठक को संबोधित किया। भाजपा नेताओं ने मेगा कनेक्ट अभियान के पहले दौर की समीक्षा के लिए राज्य की राजधानी में पार्टी मुख्यालय में बैठक की। दरअसल महासंपर्क अभियान 30 जून को ही समाप्त होना था लेकिन इसे 18 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष और संगठन मंत्री के निर्देशन में चल रहा अभियान

एक बीजेपी नेता ने कहा कि भूपेन्द्र चौधरी के साथ महासचिव (संगठन) धर्मपाल पार्टी को बेहतर बनाने के लिए चुपचाप पर्दे के पीछे से काम कर रहे हैं। यूपी में जनसंपर्क अभियान के पीछे जो योजना बनाई गई और जो अभियान चलाए जाने हैं, वे सब उस सूक्ष्म योजना का परिणाम हैं जो चलती रहती है।

धर्मपाल व भूपेंद्र सिंह ने दी नसीहत

बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि पार्टी की योजना के अनुसार महासंपर्क अभियान को पूरे ठोस तरीके से पूरा करना है। हालांकि सूत्रों की माने तो जिला और मंडल मुख्यालयों की टीम में जल्द ही फेरबदल होन की संभावना है। इसको लेकर सबकी निगाहें संगठन पर टिकी हुई हैँ।

वहीं बैठक को संबोधित करते हुए धर्मपाल सिंह ने पदाधिकारियों से कहा कि हमें अपने संगठन की ताकत पर विश्वास करना होगा और महासंपर्क अभियान के जरिए जो टारगेट मिला है उसको पूरा करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+