Loksabha Election 2024: हारी हुई लोकसभा सीटों पर बीजेपी का गेमप्लान, कार्यकर्ताओं को मिला टास्क

UP BJP News: देश में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव (Loksabha Election 2024) से पहले भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) ने हारी हुई सीटों पर गेम प्लान बनाने की कवायद शुरू कर दी है। इसी को लेकर शनिवार को प्रदेश कार्यालय पर एक अहम बैठक हुई जिसमें बीजेपी के प्रमुख रणनीतिकार और राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने प्रदेश नेतृत्व के साथ मिलकर बूथ स्तर पर माइक्रो मैनेजमेंट का गेम प्लान तैयार किया गया।

बीजेपी अपडेट

बैठक में बड़े नेताओं के बीच हुआ मंथन

लोकसभा प्रवास योजना के नाम से हुई इस बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी की अध्यक्षता तथा राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल व प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह मौजूद रहे। इस बैठक में प्रदेश के मैनपुरी, श्रावस्ती, लालगंज, अम्बेडकरनगर तथा रायबरेली संसदीय क्षेत्रों की लोकसभा प्रवास योजना के तहत समीक्षा तथा आगामी कार्ययोजना पर चर्चा हुई।

कई जिलों के पदाधिकारी हुए शामिल

बैठक में मैनपुरी, श्रावस्ती, लालगंज, अम्बेडकरनगर तथा रायबरेली संसदीय क्षेत्रो के लोकसभा संयोजक, लोकसभा प्रभारी, लोकसभा विस्तारकों सहित लोकसभा प्रवास योजना की प्रदेश टोली के सदस्य सम्मिलित हुए थे जिनको आगे के लिए टास्क पकड़ाया गया है। राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने बैठक में कहा कि विगत लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश में जिन लोकसभा सीटों पर सफलता नहीं मिल सकी, ऐसी सीटों पर विशेष कार्ययोजना तैयार करते हुए काम करना है।

सुनील बंसल ने दिया जीत का मंत्र

उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर विजय की रणनीति बनाकर काम करना है। प्रत्येक विधानसभा में अधिक से अधिक लोगों को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित करना है तथा आयुष्मान कार्ड बनाने में लोगों का सहयोग करना है। बूथ स्तर पर युवा, किसान, महिलाओं तथा लाभार्थियों से सम्पर्क व संवाद स्थापित कर सरकार की योजनाएं तथा नीतियां पहुंचाना है। बूथ स्तर पर माइक्रोमैनेजमेंट तथा टीमवर्क हमें लक्ष्य की प्राप्ति में सहायक होगा।

सम्पर्क-संवाद-समन्वय पर बीजेपी का फोकस

बीजेपी के एक पदाधिकारी ने बताया कि 2019 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष के एक साथ लामबंद होने के बावजूद उत्तर प्रदेश में भाजपा को 50 फीसदी से ज्यादा वोट प्राप्त हुए थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश का वातावरण भाजपा के अनुकूल है। हमारी प्रत्येक कार्ययोजना में सम्पर्क, संवाद, समन्वय तथा सक्रियता से प्रत्येक परिणाम भाजपा के अनुकूल होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+