Loksabha 2024: सपा ने किया था 65 सीटों पर लड़ने का दावा, अब अखिलेश यादव को क्यों देनी पड़ी सफाई

CM Yogi: देश में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले INDIA गठबंधन के बीच सियासत का दौर शुरू हो गया है। कुछ दिन पहले सहयोगियों को लेकर तल्ख बयान देने वाले सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव अब बैकफुट पर आ गए हैं। पहले अखिलेश ने कहा था कि गठबंधन हुआ तो सहयोगियों के लिए केवल 15 सीटें ही छोड़ेंगे लेकिन अब उनका कहना है कि सहयोगी को निराश होने की जरूरत नहीं है उन्हें उचित सम्मान दिया जाएगा।

अखिलेश यादव

गठबंधन के सहयोगियों को दिया आश्वासन

समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 65 सीटों पर चुनाव लड़ने के संकेत के एक दिन बाद ही अपने सुर नरम कर लिए। सपा प्रमुख ने कहा है कि "समाजवादी पार्टी ने अब तक जितने भी गठबंधन किए हैं, उनमें अपने सदस्यों को पूरा सम्मान देने का प्रयास किया है। आज मैं आपके सामने यह कह रहा हूं कि गठबंधन का कोई भी सदस्य पहले भी सपा से निराश नहीं था और न ही वे भविष्य में निराश होंगे।''

कार्यकारिणी की बैठक में किया था ये दावा

दरअसल, 31 अक्टूबर को लखनऊ में अपनी राज्य कार्यकारी समिति की एक बैठक के दौरान कहा था कि सपा लोकसभा चुनाव में 65 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। अपने सहयोगियों के लिए 15 सीटें छोड़ेगी। हालांकि सूत्रों ने बताया कि अखिलेश के इस बयान के बाद रालोद और कांग्रेस की तरफ से कड़ी प्रतिक्रिया आई थी जिसके बाद अखिलेश को अपने सुर नरम करने पड़े हैं। रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा था कि गठबंधन में शामिल कोई भी दल खुद अपनी सीटों का फैसला नहीं कर सकता। कौन कितने सीटों पर लड़ेगा यह फैसला गठबंधन में बनी स्टियरिंग कमेटी करेगी।

अपने बयान पर अब दे रहे हैं सफाई

अखिलेश ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि, "संख्या (65) इसलिए दी गई क्योंकि बैठक में आए लोगों ने सुझाव दिया था कि सपा को इतनी सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए या इन सीटों पर अपना दावा करना चाहिए। लेकिन, मैं आपसे यह कह रहा हूं कि सभी गठबंधनों में अब तक कोशिश यही रही है कि कोई भी साथी निराश न हो।''

अखिलेश पर लग रहा आजम को इग्नोर करने का आरोप

यूपी में चल रही सियासी उठापटक के बीच आजम खान को लेकर भी सियासत गरमा रही है। आजम का जेल जाना भी अखिलेश यादव के लिए मुश्किलें पैदा कर रहा है। सियासी गलियारे में सपा पर इस तरह के आरोप लगाए जा रहे थे कि कि अखिलेश जेल में बंद आजम खान की मदद नहीं कर रहे हैं और यह कांग्रेस है जो उनके लिए आगे आ रही है। अब अखिलेश यादव ने साफ किया है कि पार्टी पूरी तरह से उनके साथ है।

अखिलेश ने कांग्रेस पर साधा निशाना

उन्होंने बिना किसी का नाम लिए यह भी कहा कि जो लोग मुसीबत में हैं उनका फायदा उठाने की इच्छा रखने वालों से बड़ा कोई दुश्मन नहीं हो सकता। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय हाल ही में आजम खान से मिलने के लिए सीतापुर जेल गए थे लेकिन जेल अधिकारियों ने कहा कि खान ने उनसे मिलने से इनकार कर दिया। हालांकि अजय राय ने आरोप लगाया था कि सरकार के इशारे पर उनको आजम से नहीं मिलने दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+