Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Lok sabha Election 2024: कौन हैं भाजपा के जयवीर ठाकुर, जिनका नाम सुनते ही खुश हुईं डिंपल यादव?

Mainpuri Lok Sabha Seat: लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ( BJP) ने सात उम्‍मीदवारों के नामों की सूची जारी कर दी है। जिसमें "यादव लैंड" के नाम से जानी जाने वाली हाईप्रोफाइल मैनपुरी सीट के उम्‍मीदवार के नाम की भी घोषणा भाजपा ने कर दी है।

भाजपा ने मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की उम्‍मीदवार डिंपल यादव के खिलाफ जयवीर ठाकुर को मैदान में उतारा है। आइए जानते हैं कौन हैं ये जयवीर ठाकुर जिनके नाम की घोषणाा पर डिंपल यादव का मुस्‍कुराते हुए रिएक्‍शन दिया? साथ ही ये भी जानते हैं क्‍यों जयवीर सिंह को डिंपल यादव के खिलाफ भाजपा का एक मजबूत कैंडिडेट माना जा रहा है?

who is BJP s Jaiveer Thakur

बता दें मैनपुरी सीट समाजवादी का गढ़ मानी जाती है, मुलायम सिंह इस सीट से चुनाव लड़ते रहे, उनके बाद उनकी बहू और सपा प्रमुख आखिलेश यादव की पत्‍नी डिंपल यादव मैनपुरी सीट से चुनाव लड़ रही हैं। इस बार के चुनाव में भी सपा ने डिंपल यादव को उम्‍मीदवार बनाया है जिन्‍हें टक्‍क्‍र देने के लिए भाजपा ने जयवीर ठाकुर को चुनाव मैदान में उतारा है।

डिंपल यादव ने जयवीर के नाम पर दी ये प्रतिक्रिया

डिंपल यादव ने भाजपा के मैनपुरी उममीदवार जयवीर ठाकुर के नाम का ऐलान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा "किसी को तो चुनाव लड़ना ही था, अच्‍छा है कि उन्‍होंने अपने मंत्री को चुनाव मैदान में उतारा है। इसके साथ उन्‍होंने कहा उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ेगा समाजवादी पार्टी तैयार है, इसके साथ ही दावा किया कि सपा भारी अंतर से लोकसभा चुनाव जीतेगी।"

जयवीर के नाम पर सहज होकर डिंपल ने बोली थीं ये बात

वहीं राजवीर ठाकुर के नाम की घोषणा के एक दिन पहले ही जयवीर के नाम पर चर्चा के दौरान पर कहा डिंपल यादव बहुत ही सहज होकर जवाब देते हुए कहा था जयवीर अगर मैनपुरी प्रत्‍याशी होते हैं तो इससे अच्‍छी बात नहीं हो सकती है। डिंपल बोली थी सपा के लिए कोई चुनौती नहीं है।

मैनपुरी प्रत्‍याशी बतने ही जयवीर ने डिंपल के लिए बोली बड़ी बात

जयवीर ठाकुर योगी सरकार के मंत्री भी हैं। जयवीर ठाकुर ने मैनपुरी सीट से अपने नाम का ऐलान होते ही अपनी प्रतिद्वंदी डिंपल यादव पर निशाना साधा और कहा समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायल सिंह यादव के निधन पर डिंपल को सहानुभूति के सहारे उपचुनाव में जीत हासिल हुई, लेकिन अब समय बीत चुका है।

भाजपा नेता जयवीर ठाकुर ने कहा डिंपल ने सांसद बनने के बाद अपने क्षेत्र में कुछ भी काम नहीं किया। इसके साथ ही उन्‍होंने दावा किया कि पीएम मोदी और सीएम योगी की नीतियों के बल पर लोकसभा चुनाव में अपनी जीत पर 100 प्रतिशत आश्वस्‍त नजर आए।

कौन हैं मैनपुरी से भाजपा उम्‍मीदवार जयवीर ठाकुर?

वर्तमान समय में जयवीर सिंह यूपी की योगी सरकार के पर्यटन एवं सांस्‍कृति मंत्री हैं। मैनपुरी से जयवीर सिंह का पुराना नाता है, जयवीर वर्ष 2002 और 2007 में घिरोर विधानसभा सीट से बहुजन समाजवादी टिकट पर चुनाव लड़े थे और विधायक बने थे। वर्ष 2003 में वो चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री भी रहे। 2007 में बसपा के टिकट पर जीते और तत्‍कालीन सरकार में सिंचाई मंत्री स्‍वतंत्र प्रभार रहे।

सपा के वर्चस्व को तोड़ चुके हैं जयवीर ठाकुर?

बसपा छोड़कर भाजपा ज्‍वाइन करने के बाद 2022 में भाजपा के टिकट पर मैनपुरी सदर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। इसके अलावा जयवीर ठाकुर दो बार समाजवादी पार्टी के विधायक राजकुमार के खिलाफ चुनाव लड़ा था और सपा के तिलिस्‍म को तोड़कर जयवीर सिंह ने जीत हासिल की थी।

मैनपुरी लोकसभा सीट

1996 के बाद से मैनपुरी लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी का गढ़ है। ये सीट सपा का अभेद किला है जो 1996 के बाद से सपा के पास है। पिछले दो बार के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर में भी सपा के मुलायम सिंह ने इस पर चुनाव जीता। सपा संस्‍थापक मुलायम सिंह की मौत के बाद मैनपुरी सीट पर उपचुनाव 2022 हुआ जिसमें डिंपल यादव खड़ी हुई और चुनाव में भारी मतों से जीत हासिल की।

यादव लैंड मानी जाने वाली मैनपुरी सीट पर भाजपा ने काफी समय बाद क्षत्रिय उम्‍मीदवार जयवीर ठाकुर को उतारा है, जिनका कड़ा मुकाबला मुलायम सिंह की बहू डिंपल यादव से है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+