यूपी में पीएम मोदी शुरू करेंगे भाजपा का मिशन-370, होंगी टिफिन बैठकें, शाह, योगी और नड्डा बनेंगे हिस्सा
Mission 370: भारतीय जनता पार्टी सबसे अधिक लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश से मिशन 370 का 31 मार्च से शुरूआत करने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी इस मुहिम की शुरूआत मेरठ से एक महारैली से करने वाले हैं। प्रधानमंत्री के प्रतिनिधित्व में भाजपा हर बूथ पर 370 वोट का अभियान शुरू करने जा रही है।

650 बूथों पर टिफिन बैठकें आयोजित की जाएगी। इन बैठकों से पीएम मोदी वर्चुअली जुड़ेगे। बूथ जीतने के साथ 2019 की तुलना में हर बूथ पर 370 से अधिक वोट पाने के लिए नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्ररित किया जाएगा। भाजपा के अनुसार इस चुनावी अभियान संबंधी कार्यक्रम के जरिए 65 हजार भाजपा कार्यकर्ता जुड़ेगे और इसका हिस्सा बनेंगे। इसके बाद ये चुनवी मुहिम पूरे प्रदेश में शुरू की जाएगी।
यूपी में पीएम मोदी शुरू करेंगे भाजपा का मिशन-370, टिफिन बैठकों में देंगे जीत का मंत्र, शाह, योगी और नड्डा बनेंगे हिस्सा।
2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा 50 प्रतिशत वोट पाने का आंकड़ा पार कर चुकी है, इस बार का भाजपा का ध्यान 55 प्रतिशत वोट हासिल करने का है। इस लक्ष्य को पाने के लिए भाजपा ने मिशन 370 शुरू किया है। जिसका मतलब है हर बूथ पर पिछली बार की तुलना में 370 अधिक वोट हासिल करना।
प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी पिछले दिनों इसका आह्वान कर चुके हैं। भाजपा इसके धारा-370 से जोड़कर प्रचारित कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अभियान की शुरूआत 31मार्च को अपने संसदीय क्षेत्र से करने वाले हैं। पीएम मोदी 650 बूथों पर होने वाली टिफिन बैठकों से वर्चुअली जुड़ेगे।
प्रत्येक बूथ पर भाजपा के कम से कम 100 कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। 65 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं को बूथ को मजबूत करने करने का पीएम मोदी मंत्री देंगे। पीएम मोदी के द्वारा शुरूआत किए जाने के बाद ये मुहिम प्रदेश स्तर पर चलाई जाएगी।
वाराणसी से शुरू हो रही इस मुहिम को पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा और 1.63 लाख बूथें पर ये कार्यक्रम होगा। हर कार्यक्रम से हजारों की संख्या में लोग जुडेंगे। वाराणसी में शुरू हो रहे इस अभियान से जुड़े कार्यक्रमों में बाद में गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जुडेंगे।












Click it and Unblock the Notifications