Lok Sabha Elections: पीएम मोदी ने किया रोड शो, मोदी-मोदी के नारे से गूंजा गाजियाबाद
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में चुनाव का शंखनाद कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहारपुर के बाद गाजियाबाद में रोड शो किया जिसमें लोगों ने जमकर मोदी मोदी के नारे लगाए। पीएम मोदी की इस रैली में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

बता दें पश्चिम उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को चुनावी रैली की शुरूआत की। पीएम मोदी की रैली में सड़कें मोदी समर्थकों से पटी नजर आईं। पीएम मोदी के रोड शो में लगभग दो लाख लोगों के जुटने की संभावना व्यक्त की गई थी।
पीएम मोदी का ये रोड शो नया गंज के मालीवाड़ा चौक से गाजियाबाद के गांधी नगर मोड़ तक आयोजित किया गया। याद रहे भाजपा ने यहां से अतुल गर्ग को उम्मीदवार घोषित किया गया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को इस रोड शो के जरिए गाजियाबाद से भाजपा के उम्मीदवार अतुल गर्ग के लिए समर्थन मांगा, जिन्हें दो बार के सांसद और केंद्रीय मंत्री वीके सिंह के स्थान पर मैदान में उतारा गया है।
प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समते अनय नेता में फूलों से सजे वाहन में शामिल हुए और उनके समर्थकों ने पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया।
पार्टी का प्रतीक 'कमल' हाथ में लिए हुए, पीएम मोदी ने उत्साह और जोश से भरी भीड़ की ओर हाथ हिलाया, जिन्होंने "अबकी बार 400 पार' (इस बार एनडीए के लिए 400 से अधिक सीटें), 'हर हर मोदी' और 'जय श्री' के नारों के साथ स्वागत किया।
पीएम मोदी ने गाजियाबादं में अपने सफल रोड शो के बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिखा 'धन्यवाद गाजियाबाद! यहां रोड शो के दौरान जो स्नेह मिला उससे अभिभूत हूं। युवा शक्ति और नारी शक्ति को बड़ी संख्या में रोड शो में भाग लेते देखकर विशेष प्रसन्नता हुई। यह हमारे शासन के ट्रैक रिकॉर्ड में लोगों के अटूट विश्वास को दर्शाता है।
#WATCH उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गाजियाबाद में रोड शो कर रहे हैं। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं। #LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/9wteymQ60s
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 6, 2024












Click it and Unblock the Notifications