महराजगंज में सीएम योगी की हुंकार-अब आपका रुपया कब्रिस्तान में नहीं देश के विकास में खर्च हो रहा है
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को महाराजगंज में चुनावी जनसभा की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी सपा-कांग्रेस गठबंधन पर जमकर हमला बोला। सीएम योगी ने मोदी सरकार की नीतियों की तारीफ करते हुए कहा अब आपका रुपया कब्रिस्तान में नहीं देश के विकास में खर्च हो रहा है।
सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश की पूर्व सरकार का नाम लिए बिना कटाक्ष करते हुए कहा पहले की सरकारों में चार लोग टोपी पहन कर गरीबों की भूमि कब्जा कर लेते थे लेकिन अब ऐसा संभव नही है।

महाराजगंज के फरेंदा कस्बे में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पंकज चौधरी के लिए जनसभा को संबोधित करते हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर विश्वास जताया।
सीएम योगी ने कहा पांच चरणों के चुनाव के बाद ये स्पष्ठ हो चुका है कि देश में लगातार तीसरी बार मोदी सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा जब भी 400 पार की बात होती है तो सपा- कांग्रेस गठबंधन को चक्कर आने लगता है।
सीएम योगी ने कहा वनटांगिया गांवों की 18 बस्तियां अकेले महराजगंज में दर-दर की ठोकरें खाती थीं।आज इनको 'रिवेन्यू विलेज' के रूप में मान्यता दे दी गई है।
इसके साथ ही सीएम योगी ने भारत देश में मुसलमान धर्म के आधार पर आरक्षण पाने के हकदार नहीं हो सकता है। कांग्रेस का घोषणापत्र पढ़ेंगे तो इसमें साजिश की गई है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भगवान राम का मंदिर व काशी विश्वनाथ सज गया है। मथुरा की तरफ हम लोग बढ़ गए हैं। यह सिर्फ आप के वोट के कारण संभव हो सका है।












Click it and Unblock the Notifications