UP Lok Sabha elections: कांग्रेस, सपा और इंडी गठबंधन के DNA में 'रामद्रोह', इसलिए...', सीएम योगी का प्रहार

UP Lok Sabha elections 2024: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान से पहले सोमवार को उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कांग्रेस, सपा और इंडिया गठबंधन पर जमकर हमला बोला। सीएम योगी ने श्री राम का अपमान करके कांग्रेस का आचरण दिखताा है कि राम भक्‍तों का सनातन राष्‍ट्र का अपमान कर रहे हैं

सीएम योगी ने कहा कांग्रेस और सपा ने सदा भारत को अपमानित‍ किया है और सनातन धर्म को गाली ना दी हो। उन्‍होंने कहा इंडी गठबंधन का ये ही करेक्‍टर है। वो सनातन धर्म की आत्‍मा को गाली देते हैं वह हर प्रकार के ऐसे काम करते हैं जिससे भारत का बहुसंख्‍यक समाज अपामानित महसूस करे।

cm yogi

सीएम योगी ने कहा कांग्रेस का ये जो आचरण है उससे देश की सबसे पुरानी राष्‍ट्रीय पार्टी रसातल में पहुंच रही है। उन्‍होंने कहा कांग्रेस जो दिखावा कर रही है उसे जनता जानती है। कांग्रेस देश की जनता की आंखों में धूल झोकना चाहती है। कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की नौटंकी को जनता जान चुकी है। इसीलिए देश भर की जनता कांग्रेस को रसातल की ओर धकेल रही है।

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी ने कहा छत्‍तीसगढ़ जो माता कौशल्‍या का मायका है और भगवान राम का ननिहाल है वहां की कांग्रेस प्रवक्‍ता ने केवल इसलिए इस्‍तीफा दिया क्‍योंकि जब वो अयोध्‍या में राम मंदिर के दर्शन करने गईं तो उन्‍हें कांग्रेस के नेताओं ने अपमान किया उससे तंग आकर उन्‍होंने कांग्रेस से इस्‍तीफा दे दिया।

सीएम योगी ने कहा कांग्रेस के डीएनए में रोमद्रोह है, सपा के डीएनए में रामद्रोह है, इंडिया गठबंधन के डीएनए में रामद्रोह है तो ऐसे रामद्रोही उसके समर्थन में देश का कोई भी रामभक्‍त उसके समर्थन में अपना वोट नहीं कर सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+