लोकसभा चुनाव 2024: सिद्धार्थनगर में सीएम योगी बोले- सपा-कांग्रेस का गठबंधन पूरी तरह से हो जाएगा चित
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को सिद्धार्थनगर भाजपा प्रत्याशी भाजपा प्रत्याशी जगदंबिका पाल के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे। यहां पर चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की पिछली सरकारों पर जमकर हमला बोला।
इसके साथ ही सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया इसके साथ ही कहा कांग्रेस के समय में तत्कालीन प्रधानमंत्री कहा करते थे कि 100 पैसा भेजते हैं, नीचे केवल 15 पैसा पहुंचता है।

आज ये स्थिति नहीं है। आज तो आपके पास जनधन अकाउंट है। पैसा सीधे आपके अकाउंट में आता है। उन्होंने कहा हम लोग लखनऊ में एक क्लिक करते हैं अगले ही क्षण आपके पास पैसा आ जाता है।
इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा 2024 के चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में आ रहे हैं। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी 2014, 2017 तथा 2019 में चुनाव हारी है। 2022 में भी प्रदेश की जनता ने सपा को चित कर दिया और भाजपा को समर्थन देकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई और अब 2024 में एक बार फिर देश में मोदी सरकार आ रही है।
इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा 2024 के चुनाव में सपा-कांग्रेस और उनका गठबंधन पूरी तरह से पूरी तरह चित हो जाएगा। यूपी की कई सीटों पर सपा प्रत्याशियों की जमानत जप्त हो रही है।
सीएम योगी ने कहा ये समाजवादी पार्टी राम भक्तों पर गोली चलाते थे और आज अयोध्या में राम भक्तों पर पुष्प वर्षो हो रही है....अयोध्या को एक फिर से त्रेता युग का गौरव दिलाने का काम कर दिया गया है। जिन आतंकवादियों ने राम मंदिर पर आतंकी हमला किया था इन्होंने उनके मुकदमों को वापस लेने का काम किया था।











Click it and Unblock the Notifications