पीलीभीत में सीएम योगी गरजे- आतंकवाद-नक्सलवाद समस्या का हुआ समाधान, दंगाइयों को पता है उल्‍टा लटका दिया जाएगा

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के पहले चरण के पहले उत्‍तर प्रदेश में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को एक बाद एक कई शहरों में चुनावी रैलियां और जलसभाएं की। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पीलीभीत लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्‍याशी जिनित प्रसाद के लिए वोट की अपील करने पहुंचे। पीलीभीत के बहेड़ी के रामलीला मैदान में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया।

cm yogi

सीएम योगी भारत माता की जय और नवरात्रि के अवसर पर कालीमाता के जयकारे लगावाते हुए अपने भाषण की शुरूआत की। सीएम योगी ने कहा हल नए भारत के दर्श कर रहे हैं। ये नया भारत अपनी सीमाओं की रक्षा करना जातना है। भारत 140 करोड़ लोगों को सुरक्षित करना जानता है। उन्‍होंने कहा मोदी सरकार में विरासत के साथ आस्‍था का सम्‍मान हो रहा है।

सीएम योगी ने कहा सपा, बसपा और कांग्रेस समस्‍याएं लेकर आती है, गुंडाराज-माफियाराज इनकी छत्रछाया में फलता-फूलता है। सीएम ने दावा किया पीलीभीत की सुशासन प्रिय जनता इस बार भी कमल का बटन दबाकर इन्हें सबक सिखाएगी।

सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा मोदी जी को वोट देने पर विकास होता है, सुरक्षा मिलती है, आस्था का सम्मान होता है, गरीब-कल्याण की परियोजनाएं बनती हैं। आप अच्छे नेता को चुनते हैं तो अच्छे परिणाम आते हैं। यही तो है मोदी की गारंटी। उन्‍होंने कहा 'बांसुरी नगरी' पीलीभीत का यह जन-उत्साह बता रहा है कि यहां फिर विकास का कमल खिलने जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+