औरंगाबाद में सीएम योगी जमकर गरजे, बोले- RJD से मत उम्मीद कीजिए, लालू यादव परिवार बढ़ाए, भाजपा आवास बढ़ाएगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकसभा चुनाव से पहले एक के बाद एक चुनावी रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बिहार के औरंगाबाद में भाजपा का चुनाव प्रचार करने पहुंचे। इस मौके पर सीएम योगी ने लालू प्रसाद यादव पर जमकर हमला बोला।

चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। भारत विकसित देश बनने की ओर बढ़ रहा है। विकसित भारत का मतलब विकसित बिहार। इसके साथ ही सीएम योगी ने बिहार के लोगों को अयोध्या में रामलला के लिए उपहार भेजने के लिए धन्यवाद दिया।
योगी आदित्यनाथ पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव पर तंज कसते हुए कहा कि लालू यादव परिवार बढ़ाए, भाजपा आवास बढ़ाएगी।
औरंगाबाद में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा आप सभी ने 500 वर्षों के इंतजार के बाद भगवान राम को भव्य मंदिर में प्रवेश करते देखा है, यह सब अयोध्या में हुआ था, लेकिन खुशी और उत्साह बिहार में भी था।
सीएम योगी ने कहा 'मोदी की गारंटी' उत्तर प्रदेश और बिहार के उत्थान की गारंटी है। आप सभी ने 10 वर्षों में बदलते भारत को देखा है। जिस धारा 370 के लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपना जीवन बलिदान किया और जिसके लिए जनसंघ हो या बीजेपी, नारा लगाते थे- 'जहां हुए बलिदान मुखर्जी, वो कश्मीर हमारा है', उस धारा को लागू करके दूसरी जगहों के लोगों के लिए बाधा खड़ी कर दी है। उन्होंने कहा पीएम मोदी ने आतंकवाद की जड़ धारा 370 को हटाकर यह सपना पूरा किया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औरंगाबाद के लोगों से कहा कि आप आरजेडी से कोई उम्मीद मत कीजिएगा। सीएम योगी ने कहा आरजेडी और कांग्रेस के धोखे में मत आइएगा। आप सभी लोग औरंगाबाद से सुशील सिंह को वोट देकर जीता दीजिए। उन्होंने कहा सुशील सिंह की जीत की गूंज यूपी तक सुनाई देगी












Click it and Unblock the Notifications