लोकसभा चुनाव: हल्द्वानी में CM योगी का विपक्ष पर हमला- समस्‍या का नाम तो कांग्रेस है, भाजपा तो समाधान करती है

Lok Sabha Elections: हल्द्वानी में शनिवार को भाजपा की विजय संकल्प रैली में अयोजित की गई। भारतीय जनता पार्टी की इस चुनावी रैली को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने संबोधित किया और विपक्षी कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला। सीएम योगी ने कहा भाजपा समस्‍या नहीं समाधान पर काम करती है, समस्‍या का नाम तो कांग्रेस है, आतंकवाद, नक्‍सलवाद, जातिवाद और भ्रष्‍टाचार सभी समस्‍याएं उसकी की देन हैं।

cm yogi

सीएम योगी ने दावा किया कि मोदी के नेतृत्‍व में सभी समस्‍याओं का समाधान हुआ है। देश ने दुनिया भर में नई ऊंचाइयों को छुआ है। उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी ने कहा मैंने और मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने मिलकर उन समस्‍याओं का हल किया जो उत्‍तराखंड के बंटवारे के बाद से थी।

सीएम योगी ने कहा मेरा बचपन इसी देवो की भूमि उत्‍तराखंड में बीता इसलिए मुझे याद हे कि पानी भरने के लिए लोगों को दूर-दूर जाना पड़ता था, आज हर घर में नल की योजना के कारण 100 में 90 घरों में पानी पहुंच गया है।

सीएम योगी ने कहा अयोध्‍या का विवाद कांग्रेस ने खड़ा किया था। कांग्रेस ने सर्वोच्‍च न्‍यायालय में एफिडेविट देकर कहा था कि राम और कृष्ण तो हुए ही नहीं। हमने राम और कृष्ण की विरासत को स्वीकार किया और अयोध्या में भव्‍य ऐतिहासिक मंदिर का निर्माण करवाया।

उत्तराखंड में केदारनाथ, बद्रीनाथ धाम को नई पहचान के साथ प्रस्तुत किया। यूपी में पहले बमबाजी होती थी। अब हर हर बम बम के उद्घोष के साथ कावड़ यात्रा निकलती है

उत्‍तराखंड को सीएम योगी ने महापुरुषों की धरती बताते हुए कहा इस उत्‍तराखंड की धरती ने उत्‍तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत, नारायण दत्त तिवारी और हेमवती नंदन बहुगुणा को जन्म दिया है। ऐसी धरती को कोटि कोटि नमन करता हूं। देवभूमि के कंकड़ कंकड़ में शंकर है।

इसके साथ ही सीएम योगी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के राज में जातिवाद की राजनीति होती थी, अराजकता का राज था, तुष्टिकरण की राजनीति होती थी। मोदी सरकार के प्रतिनिधित्‍व वाली डबल इंजन सरकार में आज जो परिवर्तन देखने को मिला है वो आपके वोट की वजह से संभव हुआ है। इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा आज मोदी के नेतृत्व में एक भारत श्रेष्ठ भारत के दर्शन हो रहे हैं।

सीएम योगी ने कहा बाबा श्री केदारनाथ जी की पावन धरा, देवभूमि उत्तराखण्ड ने 'जो राम को लाए हैं', उन्हें पुन: लाने का संकल्प ले लिया है। हर बूथ पर राष्ट्रवाद का कमल खिलने जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+