लोकसभा चुनाव 2024: सीएम योगी ने विकसित भारत की संकल्पना को पूरा करने के लिए मतदान करने की अपील

Lok Sabha elections 2024: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत आज मंगलवार को मतदान हो रहा है। उत्‍तर प्रदेश के तीसरे चरण के चुनाव में मतदान करने की अपील की। सोशल मी‍डिया पर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने वोटरों से मतदान की अपील करते हुए एक पोस्‍ट भी शेयर की है।

सीएम योगी ने उत्‍तर प्रदेश के वोटरों और अन्‍य राज्‍यों के वोटरों से विकसित भारत की संकल्पना को पूरा करने के लिए मतदान करने की अपील की है। उन्‍होंने अपनी पोस्‍ट में लिखा लोकतंत्र के महापर्व का आज तीसरा चरण है। पहले मतदान, फिर जलपान।

cm yogi

सीएम योगी ने एक्‍स पर अपनी पोस्‍ट में लिखा

"लोकतंत्र के महापर्व का आज तीसरा चरण है। सम्मानित मतदाताओं से अपील है कि विरासत एवं विकास की अवधारणा को निरंतरता देने एवं 'विकसित भारत' की संकल्पना को पूरा किए जाने हेतु मतदान अवश्य करें।

आपका एक वोट भारत को दुनिया की महाशक्ति के रूप में स्थापित करने में योगदान दे सकता है। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा याद रखें- पहले मतदान, फिर जलपान।"

बता दें लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तीसरे चरण के लिए 7 मई को कुल 95 सीटों पर मतदान हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+