Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

लोकसभा चुनाव 2024: मायावती बनेगी INDIA गठबंधन की PM उम्‍मीदवार?

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा से पहले भाजपा बनाम INDIA गठबंधन के बीच चुनावी संग्राम शुरू हो चुका है । उत्‍तर प्रदेश जहां भाजपा सभी 80 लोकसभा सीटों पर जीत का लक्ष्‍य लेकर चल रही है उसे टक्‍कर देने के लिए INDIA गठबंधन हर तरफ हाथ पैर मार रहा है।

bsp mayawati

वहीं INDIA गठबंधन के साथ बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमों मायावती के साथ करीबी बढ़ने चर्चाएं चल रही है और दावा किया गया कि इंडिया गबठबंधन मायावती को पीएम मोदी उम्‍मीदवार बना रहा है ।आइए जानते हैं क्‍या सच में मायावती इंडिया गठबंधन की ओर से पीएम पद की उम्‍मीदवार बनने वाली हैं?

बता दें बहुजन समाज पार्टी मायावती को लेकर कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि इंडिया गठबंधन ने चुपके-चुपके बसपा सुप्रीमों को इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर पीएम मोदी और एनडीए के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए मना लिया है। इसके साथ ही दावा किया गया कि इंडिया गठबंधन ने मायावती को पीएम उम्‍मीदवार बनाने वाला है!

हालांकि इंडिया गठबंधन के साथ मायावती की करीबी की चर्चाओं के बीच शनिवार को बसपा सुप्रीमों ने अपना बयान जारी करते हुए ऐसी सारी अटकलों पर विराम लगाते हुए साफ कर दिया है कि उनके मन में क्‍या है? इसके साथ ही उन्‍होंने चुनाव में तीसरे मोर्चा तैयार करने को लेकर भी बयान जारी किया है।

मायावती ने एक के बाद एक एक्‍स पर दो पोस्‍ट शेयर किए जिसमें उन्‍होंने कहा

"बीएसपी देश में लोकसभा का आम चुनाव अकेले अपने बलबूते पर पूरी तैयारी व दमदारी के साथ लड़ रही है। ऐसे में चुनावी गठबंधन या तीसरा मोर्चा आदि बनाने की अफवाह फैलाना यह घोर फेक व गलत न्‍यूज है। मीडिया ऐसी शरारतपूर्ण खबरें देकर अपनी विश्ववनियता न खो। लोग भी सावधान रहें।"

वहीं दूसरी पोस्‍ट में मायावती ने लिखा "खासकर यूपी में बीएसपी की काफी मजबूती के साथ अकेले चुनाव लड़ने के कारण विरोधी लोक काफी बैचेन लगते हैं। इसीलिए ये आए दिन किस्‍म-किस्‍म की अफवाहें फैलाकर लोगगों को गुमराहि करने का प्रयास करते हैं, किन्‍तु बहुजन समाज के हि में बीएसपी का अकेले चुनाव लड़ने का फैसला अटल है।"

गौरतलब है कि इंडिया गठबधंन में शामिल समाजवादी पार्टी के अखिलेश को भला-बुरा कहते हुए बसपा सुप्रीमों मायावती ने इससे पहले बयान जारी किया था कि वो 2024 के लोकसभा चुनाव अकेले दम पर लड़ेगी।

मायावती ने भले ही अपना अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है लेकिन जानकारों का मानना है कि लोकसभा चुनाव से पहले मायावती अपने बयान से पलट सकती है और ऐसा आचार संहिता लागू होने से पहले वो कर सकती हैं।

ऐसा इसलिए क्‍योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव में मायावती ने ठीक ऐसा किया था और सभी को चौंकाते हुए यूपी में अपनी कट्टर विरोधी समाजवादी पार्टी से गठबंधन कर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया था। तब मायावती ने कारण बताया था कि भाजपा देश की दूषित और सांप्रदायिक राजनीति करती है, इसलिए उन्‍होंने ये निर्णय लिया है।

इस बार भी अंत समय में बसपा के पटलनें के आसार इसलिए अधिक नजर आ रहे हैं क्‍योंकि 2019 में सपा-बसपा गठबंधन में बसपा को फायदा हुआ था। उसने 38 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 10 सीटों पर जीत हासिल की थी।

वहीं 2014 में जब मायावती अकेले दम पर चुनाव लड़ी थीं तब एक भी सीट पर बसपा जीत नहीं पाई थी। वहीं 2022 में हुए यूपी विधानसभा चुनाव में भी बसपा का परिणाम बहत ही निराशाजनक था बसापा के एक ही विधायक ने जीत हासिल की थी। ऐसे में मायावती चुनाव के पहले 2024 के चुनाव अकेले लड़ने से पलटने की प्रबल संभावना व्‍यक्‍त की जा रही है।

गौरतलब है कि 80 लोकसभा सीटों वाले उत्‍तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन के अंतर्गत सपा और कांग्रेस साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। दोनों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बंटवार भी हो चुका है।

समाजवादी पार्टी 29 सीटों पर अपने उम्‍मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है वहीं कांग्रेस ने सीट शेयरिंक के तहत अपने खाते में आई 17 लोकसभा सीटों में से एक पर भी अपने प्रत्‍याशी के नाम की घोषणा नहीं की है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के इच्‍छुक उम्‍मीदवारों 12 मार्च तक इंतजार करने को कहा गया है।

वहीं बसपा ने भी अभी अपने कार्डिनेटर्स को इच्‍छुक उम्‍मीदवारों के आवेदन लेने के लिए कहा है। जबकि पूरे दम खम के साथ लड़ रही भाजपा यूपी की 80 सीटों में से 51 सीटों पर अपने उम्‍मीदवार उतार चुकी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+