Lok Sabha Election: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस तारीख को करेंगे वाराणसी से नामांकन, पहले करेंगे भव्य रोड शो
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार वाराणसी से चुनाव लड़ रहे हैं। पीएम मोदी वाराणसी लोकसभा सीट से 14 मई को नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे। पीएम मोदी इससे पहले 13 मई को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रोड शो करेंगे।
बता दें भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में ही प्रधामनमंत्री नरेंद्र मोदी समेत उनकी कैबिनेट में शामिल अन्य दिग्गज मंत्रियों के नाम का ऐलान किया था।

जिसमें पीएम मोदी को लगातार तीसरी बार वाराणसी से उम्मीदवार बनाया है। पिछली बार की तरह इस बार भी पीएम मोदी के नामांकन बहुत ही भव्य होगा। नामांकन से पहले 13 को पीएम मोदी के रोड शो और 14 मई को पीएम मोदी के भव्य नामांकन करने की तैयारी शुरू हो चुकी है।
भारतीय जनता पार्टी के सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मई को दोपहर में अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचेगे।
प्रधामनमंत्री इसके बार 13 मई को लंका चौराहे पर पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद रोड शो करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ये रोड शो वाराणसी असि, भदैनी, सोनारपुरा, मदनपुरा होते हुए गोदौलिया जाएगा।
पीएम मोदी के चार किलोमीटर के रोड शो के दौरान विश्वनाथ नगरी की जनता स्वागत करेगी। याद रहे पीएम मोदी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में इन्हीं रास्तों पर रोड शो किया था जिसमें उनका काशीवासियों ने फूल मालाओं और गाजे बाजे बजाकर स्वागत किया था।
मोदी के रोड शो में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा भाजपा के अन्य दिग्गज नेता सहभागिता करेंगे।
इसके बाद 14 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीकाशी विश्वनाथ और कालभैरव का दर्शन करके, पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लेकर कलेक्ट्रेट स्थित रायफल क्लब सभागार में नामांकन करने पहुंचेगे।












Click it and Unblock the Notifications