लोकसभा चुनाव: प्रधानमंत्री मोदी चार दिन में यूपी की इन छह सीटों पर करेंगे चुनावी रैली
लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी कुछ दिनों में छह लोकसभा क्षेत्रों के लिए चार रैलियां करने वाले हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम दूसरे, तीसरे व चौथे चरण के मतदान वाले कुछ सीटों के लिए प्रस्तावित किए गए हैं। उत्तर प्रदेश भाजपा के मुताबिक प्रधानमंत्री 19 अप्रैल को अमरोहा लोकसभा क्षेत्र के गजरौला में चुनावी रैली करेंगे।
अलीगढ़ और हाथरस लोकसभा के प्रत्याशी का प्रचार करने के लिए 22 अप्रैल को अलीगढ़ में संयुक्त रैली करेंगे।
तीन दिन बाद प्रधानमंत्री यूपी के तीन दिवसीय चुनावी दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी एक दिन में पांच लोकसभा क्षेत्रों के लिए तीन रैलियां करेंगे।
भाजपा के सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अप्रैल को आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के लिए संयुक्त रैली करेंगे।
आगरा, फतेहपुर के बाद बदायूं और आवलां सीट के प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचेगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आखिर रैली शाहजहांपुर में करने वाले हैं। 26 अप्रैल को मोदी बरेली में भाजपा उम्मीदवार छत्रपाल गंगवार के पक्ष में रोड शो करेंगे












Click it and Unblock the Notifications