बस्ती में पीएम मोदी की दहाड़- क्यों डरे भारत? आज कांग्रेस की कमजोर सरकार नहीं, मोदी की मजबूत सरकार है
लोकसभा चुनाव के छठें चरण के मतदान से पहले बस्ती में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को पहुंचे। यहां पर उन्होंने जनसभा को संबोंधित करते हुए विपक्षी सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा पाकिस्तान डर के मारे पस्त हो चुका है , लेकिन पाकिस्तान के हमदर्द सपा और कांग्रेस भारत को डराने में जुटे हैं, ये कहते हैं कि पाकिस्तान से डरो उनके पास एटम बम है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा में आए लोगों से पूछा क्या भारत को डरना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा पाकिस्तान से क्यों डरे भारत? आज भारत में कांग्रेस की कमजोर सरकार नहीं है, आज भारत में मोदी की मजबूत सरकार है।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा इंडि गठबंधन की परिवारवादी पार्टियों ने तुष्टिकरण की सारी हदें पार कर दी हैं. हमारा देश 500 वर्षों से राम मंदिर की प्रतीक्षा कर रहा था, लेकिन ये इंडी वालों को राम मंदिर और राम से परेशानी है।
पीएम मोदी ने नाराजगी जताते हुए कहा कांग्रेस के शहजादे तो राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला पलटना चाहते हैं। ये राम मंदिर पर बाबरी ताला लगाने का सपना देख रहे हैं। ये रामलला को फिर से टेंट में भेजना चाहते हैं।
सावर्जनिक सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा हमारा देश 500 वर्षों से राम मंदिर की प्रतीक्षा कर रहा। उन्होंने कहा इस देश में बहुत लोग हैं- जिन्हें अपने बेटे का जन्मदिन याद नहीं है, अपनी शादी की तारीख याद नहीं है, लेकिन इस देश के बच्चे-बच्चे को पता है 22 जनवरी, 2024 मैं 22 जनवरी बोलता हूं और देश बोल पड़ता है- जय श्री राम।
उस ऐतिहासिक दिन मैंने कहा था राम से राष्ट्र और विरासत से विकास, आध्यात्म से आधुनिकता, आज देश इसी मंत्र पर आगे बढ़ रहा है। पीएम मोदी ने कहा 4 जून को यूपी जनता इनको नींद से जगाने वाली है तब ये ठीकरा EVM पर फोड़ेंगे।












Click it and Unblock the Notifications