हरदोई में सीएम योगी बोले- ये चुनाव रामभक्तों और रामद्रोहियों के बीच है, राम का अपमान करने वालों की दुर्गति तय
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक दिन में तीन से चार रैलियां, जनसभाएं और रोड शो कर रही हैं। सोमवार को सीएम योगी ने यूपी के कई जिलों में जनसभाएं और रैलियां की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने सोमवार को हरदोई लोकसभा सीट के शाहाबाद कस्बे में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा एक तरफ प्रभु श्री राम की सत्ता पर विश्वास करने वाली भाजपा और उसके सहयोगी दल हैं। दूसरी तरफ रामद्रोही हे जो लोग राम का विरोध करते हैं। उन्होंने कहा ये चुनाव रामभक्तों और रामद्रोहियों के बीच है।

सीएम योगी बोले हर तरफ ये ही गूंज है और जनता ही कहती है कि 'जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे। सीएम योगी ने कहा राम का विरोध करने वालों की हमेशा दुर्गति होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की मति मारी गई है जो भगवान राम का विरोध कर रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरदोई का पौराणिक महत्व समझाते हुए कहा हरदोई श्री हरि भगवान विष्णु की धरती है। यहां श्री हरि ने बाराह (वामन) और नरसिंह अवतार लिए हैं।
उन्होंने कहा हरदोई सबके लिए मानक है,क्योंकि श्रृष्टि के प्रारंभ से ही ईश्वरीय सत्ता का विरोध करने वाले और ईश्वरीय सनेही के बीच संघर्ष होता रहा है। सीएम योगी ने कहा हरदोई के लोगा श्री हरि के स्नेही हैं और इसी लिए यहां का नाम हरदोई पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications