Lok Sabha Chunav result 2024: एनडीए गठबंधन को सीएम योगी ने दी बधाई, पीएम मोदी की तारीफ में बोली ये बात
लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आ चुके हैं। भाजपा के प्रतिनिधित्व एनडीए 292 और इंडिया गठबंधन 234 पर जीत हासिल की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार, 4 जून को कहा कि लोगों ने लोकसभा चुनाव में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन पर अपना भरोसा जताया है और वह पिछले दशक में किए गए अच्छे काम को बरकरार रखेंगे।
वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एनडी की जीत पर बधाई देते हुए पोस्ट लिखी है। जिसमें उन्होंने देश की जनता को धन्यवाद देते हुए लिखा देश की जनता-जर्नादन ने लगातार तीसरी बार एनडीए को स्पष्ट बहुमत प्रदान किया है।

सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा
भारत की जनता-जनार्दन ने लगातार तीसरी बार NDA को स्पष्ट बहुमत प्रदान किया है। अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में NDA को पूर्ण बहुमत का जनादेश प्राप्त हुआ है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीति, नेतृत्व और निर्णयों पर देश की जनता के विश्वास की मुहर है।
सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई देने के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए लिखा परिवार भाव के साथ जुटे भाजपा-एनडीए गठबंधन के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों का धन्यवाद एवं जनता-जनार्दन का आभार! भारत माता की जय!












Click it and Unblock the Notifications