राजा भैया इस चुनाव में नहीं देंगे किसी को समर्थन, यूपी में सीटों को लेकर किया बड़ा दावा, बढ़ाई बीजेपी की टेंशन
Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण का मतदान सोमवार, 20 मई को होना है। मतदान से पहले उत्तर प्रदेश के कौशांबी और प्रतापगढ़ में राजनीतिक हलचल बढ़ी हुई है। कुंडा विधायक और जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के ऊपर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। राजा भैया की इन इलाकों में अच्छी खासी पकड़ है।
इन क्षेत्रों में अपना पक्ष मजबूत करने के लिए बीजेपी, सपा से लेकर बसपा तक, तीनों दलों के नेता राजा भैया को साधने में जुटे थे। लेकिन राजा भैया ने इस लोकसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को समर्थन देने से इनकार कर दिया है। इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में राजा भैया ने लोकसभा चुनाव से जुड़े तमाम मुद्दों पर बात की है।

राजा भैया किसको देंगे समर्थन?
लोकसभा में राजा भैया किसको समर्थन दें रहे ये पूछने पर उन्होंने कहा, "कुछ दिन पहले में मंच से जो कह दिया वो फाइनल है क्योंकि कार्यकर्ताओं से सलाह मशविरा करके ही फैसला हुआ है। राजनीति में आम तौर पर ऐसे निर्णय नहीं होते हैं, किसी को समर्थन करता है या किसी का विरोध होता है, शायद आप लोग इसीलिए चौंके भी होंगे लेकिन इस बार यही निर्णय हुआ है।"
यूपी की 80 सीटों पर किसका पलड़ा भारी?
जब उनसे पूछा गया कि उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर उन्हें किसका पलड़ा भारी लग रहा है उन्होंने कहा, "चुनाव के रिजल्ट क्या आएंगे ये तो नहीं पता। पर इस चुनाव में मैं ये देख पा रहा हूं कि उत्तर प्रदेश के कई सीटों पर लड़ाई है। प्रत्याशियों को लेकर लोगों में काफी नाराजगी भी देखी जा रही है। मामला एक तरफा नहीं लग रहा है।" हांलाकि राजा भैया ने खुलकर सीटों या नेताओं के नाम लेने से इनकार कर दिया।
किस गठबंधन की होगी जीत?
यूपी की सभी सीटों का किसी एक गठबंधन के पक्ष में जाने के सवाल पर राजा भैया ने कहा, "उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटें किसी भी एक गठबंधन के लिए जीतना नामुकिन है। ऐसा कभी हो नहीं सकता। इस बार लोग प्रत्याशी को देखकर भी वोट कर रहे हैं। तो कई सीटों पर मामला फंसा हुआ है।"












Click it and Unblock the Notifications