Lok Sabha Election: मुरादाबाद सीट पर खत्म हुई खींचतान, सपा नेता रुचि वीरा ही अब अधिकृत प्रत्याशी
उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद लोकसभा सीट पर मची खींचतान का आखिरकार बुधवार को अंत हो गया। समाजवादी पार्टी के टिकट पर रुचि वीरा ने अपना नामांकन दाखिल किया। मुरादाबाद सीट से पूर्व में घोषित प्रत्याशी एसटी हसन का टिकट कट गया। हालांकि, एसटी हसन भी अपना फॉर्म भर चुके थे। लेकिन, अंदरूनी कलह के चलते उन्हें अपने पैर पास पीछे की ओर खींचने पड़े। फिलहाल, रुचि वीरा ही अधिकृत प्रत्याशी होंगी।
आपको बता दें कि पार्टी में मुरादाबाद लोकसभा सीट पर रुचि वीरा और एसटी हसन के बीच खींचतान जारी रही। जिसका असर समर्थकों पर भी साफ देखने को मिला। अटकलें तो यह भी लगाई जा रही थी कि एसटी हसन का टिकट कटने के बाद उनके समर्थक नाराज हो गए और पार्टी ही मुरादाबाद में दो गुटों में बंट गई। जल्द ही मुरादाबाद सीट से एसटी हसन के नाम का ऐलान हो सकता है। लेकिन, डीएम ने अब अधिकृत प्रत्याशी रुचि वीरा को घोषित कर दिया है।

एसटी हसन ने अपना नामांकन दाखिल किया था
दिलचस्प बात यह है कि एसटी हसन ने भी मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया था। हालांकि, बाद में रात में खबर आई कि उनका टिकट रद्द कर दिया गया है और रुचि वीरा को टिकट दिया गया है। इतना ही नहीं रुचि वीरा को फॉर्म बी भी दे दिया गया। हालांकि, बाद में खबर आई कि अखिलेश ने रुचि वीरा से फोन पर बात की और उन्हें नामांकन दाखिल न करने के लिए कहा। एसटी हसन का टिकट कटने से नाराज उनके समर्थकों ने हंगामा किया और विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद एसटी हसन ने खुद पार्टी आलाकमान से बात की थी।
आजम खान की करीबी हैं रुचि वीरा!
सियासी गलियारों के मुताबिक, सपा के कद्दावर नेता आजम खान के करीबियों में रुचि वीरा का भी नाम शामिल हैं। माना जा रहा है कि एसटी हसन के नामांकन के बाद अचानक वीरा का नाम उजागर होने के पीछे आजम खान का ही हाथ है। अखिलेश यादव उन्हें मना नहीं कर सके और उन्होंने रुचि वीरा के नाम पर सहमति जताई। बिजनौर की रहने वाली रुचि वीरा सदर सीट से सपा की विधायक भी रह चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications