रामलला के घर में BJP को घेरने के लिए BSP ने खेला ब्राह्मण कार्ड? अयोध्या से भाजपा छोड़कर आए इस चेहरे को टिकट!

Ayodhya BSP Candidate: लोकसभा चुनाव की बिसात बिछ चुकी है। सभी दलों ने अपनी तैयारियों को अंतिम धार देना शुरू कर दिया है। ऐसे में सपा और बीजेपी के बाद अब राम नगरी अयोध्या से बहुजन समाज पार्टी (BSP) भी अपना उम्मीदवार फाइनल कर चुकी है।

फैजाबाद लोकसभा सीट पर बीजेपी ने लल्लू सिंह और समाजवादी पार्टी-कांग्रेस अलायंस ने अवधेश प्रसाद को चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि बसपा यहां ब्राह्मण कार्ड खेलने की तैयारी में जुटी है। जिससे बाद अयोध्या की चुनावी जंग कांटे की हो सकती है।

Ayodhya BSP Candidate

भाजपा से आए पांडेय पर दांव

बसपा की ओर से बीजेपी छोड़कर बीएसपी में शामिल होने वाले अंबेडकरनगर के भाजपा के जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद पांडेय 'सचिन' को अयोध्या से टिकट दिया जा सकता है। सचिन हाल ही में 13 मार्च को बीजेपी से इस्तीफा दिया था।

रोमांचक होगी जंग

इधर, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बसपा की ओर से सच्चिदानंद पांडेय को अयोध्या से उम्मीदवार बनाया जा सकता है। ऐसे में बसपा की ओर से ब्राह्मण कार्ड खेलकर चुनावी जंग को और रोमांचक बनाने की तैयारी है।

ब्राह्मण के सहारे जीत का प्लान

अयोध्या में बसपा जातीय समीकरणों के सहारे जीत की तलाश में है। हालांकि इससे पहले भी बसपा ने यूपी में ब्राह्मण समाज को अपने पाले में करने के लिए अधिवेशन कर चुकी है, लेकिन वो वोट में बदलता नजर नहीं आया। ऐसे में एक बार फिर पार्टी की ओर से अयोध्या में ब्राह्मण चेहरा उतारने की तैयारी की है।

नहीं मिल रहा फायदा

बसपा सतीश चंद्र मिश्र के सहारे ब्राह्मणों को साधने की कोशिश करती रही है, हालांकि वो लगातार 10 सालों में कारगर साबित होती नहीं दिख रही है। लेकिन 2007 विधानसभा चुनाव में मायावती को ब्राह्मण-जाटव की सोशल इंजीनियरिंग का भरपूर फायदा मिला था, लेकिन उसके बाद से अब तक बसपा को किसी तरह से लाभ मिलता नजर नहीं आ रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+