Lok Sabha Chunav: लोकसभा के साथ-साथ UP की इन चार विधानसभा सीटों पर भी होंगे चुनाव, जानिए कौन सी हैं ये सीटें?

Lok Sabha Chunav 2024: शनिवार को चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 का ऐलान कर दिया गया। पूरे देश में सात चरणों में चुनाव संपन्न कराया जाएगा। इस लोकसभा चुनाव के साथ ही उत्तर प्रदेश की विधानसभा की रिक्त सीटों पर भी उपचुनाव की घोषणा की गई है।

लोकसभा चुनाव के मतदान के दिन ही यूपी की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए भी मतदान होगा। इसके लिए शनिवार को लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना भी जारी कर दी गई।

lok-sabha-election-along-with-lok-sabha-elections-will-be-held-on-these-assembly-seats-also

इन विधानसभा सीटों में शाहजहांपुर की ददरौल विधानसभा, बलरामपुर की गैंसड़ी विधानसभा और लखनऊ पूर्व तथा सोनभद्र की दुद्धी विधानसभा पर उपचुनाव के लिए मतदान किए जाएंगे।

चुनाव आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार 13 मई को शाहजहांपुर के ददरौल विधानसभा पर उपचुनाव के लिए मतदान होंगे। इसी तरह 25 मई को बलरामपुर के गैंसड़ी विधानसभा में मतदान होंगे।

लखनऊ पूर्वी सीट पर 20 मई और सोनभद्र की दुद्धी विधानसभा पर 1 जून को वोटिंग होगी. कुछ विधानसभा सीटों पर राजनीतिक दल पहले ही अपने उम्मीदवार उतार चुके हैं। अधिसूचना जारी होने के बाद अब राजनीतिक दल जल्द ही उम्मीदवार उतारेंगे।

इस वजह से खाली हुई थी विधानसभा सीटें

  1. सोनभद्र की दुद्धी विधानसभा: दुद्धी विधानसभा से साल 2022 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रामदुलार चुनाव जीते थे। हालांकि चुनाव जीतने के बाद पहले से ही चल रहे नाबालिक बालिका से रेप के मामले में उन्हें 25 साल की सजा हो गई इसके अलावा उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी गई। जिसके चलते यहां उपचुनाव होगा।
  2. बलरामपुर की गैसड़ी विधानसभा: इसी तरह बलरामपुर की गैसड़ी विधानसभा के विधायक रहे एसपी यादव के निधन के चलते यहां भी उपचुनाव होना है।
  3. शाहजहांपुर की ददरौल विधानसभा: शाहजहांपुर के विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक रहे मानवेंद्र सिंह का जनवरी में निधन हो गया था। उसके बाद से ही यह सीट रिक्त है। ऐसे में इस सीट पर भी उपचुनाव होने हैं।
  4. लखनऊ पूर्व विधानसभा: इस सीट पर भी भारतीय जनता पार्टी के विधायक आशुतोष टंडन गोपाल का निधन हो चुका है। आशुतोष टंडन गोपाल के निधन के बाद इस सीट पर भी उपचुनाव होना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+