Lok Sabha Chunav: कौन हैं लालगंज सांसद संगीता आजाद? जो चुनाव की घोषणा होते ही BSP छोड़कर BJP में हुईं शामिल
Lok Sabha Chunav 2024: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान किए जाने के बाद बहुजन समाज पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। बसपा के लालगंज लोकसभा सांसद संगीता आजाद ने सोमवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया।
इस्तीफा देने के बाद संगीता आजाद ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की है। संभावना जताई जा रही है कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा लालगंज सीट से उन्हें टिकट दिया जा सकता है हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है।

सोमवार को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता ली। दौरान उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और यूपी के भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मौजूद रहे।
यह भी बता दें कि साल 2019 में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी गठबंधन के बीच संगीता आजाद को लालगंज लोकसभा सीट से टिकट दिया गया था।
इस चुनाव में बहुजन समाज पार्टी की टिकट पर संगीता आजाद ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नीलम सोनकर को हराया था। काफी समय से संगीता आजाद के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की खबरें सामने आ रही थीं।
लेकिन सोमवार को इस पर सच्चाई की मोहर लग गई। संगीता आजाद के पार्टी में शामिल होने के बाद डिप्टी सीएम बृजेश पाठक द्वारा कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्पों को मजबूती देने के लिए वह पार्टी में शामिल हुई हैं।
यह भी बता दें कि इससे पहले बसपा सांसद रितेश पांडे भी बहुजन समाज पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। अब लालगंज सांसद संगीता आजाद द्वारा पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद लोकसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान होने के बाद बहुजन समाज पार्टी को बड़ा झटका लगा है।












Click it and Unblock the Notifications