Election 2024: मछलीशहर सीट से सपा ने प्रिया सरोज को दिया टिकट, बहुत कम लोग जानते हैं इनसे जुड़ी यह खास बात

Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी द्वारा रविवार को जौनपुर के मछलीशहर सुरक्षित लोकसभा सीट से प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया गया। इस लोकसभा सीट पर सपा द्वारा प्रिया सरोज को चुनाव मैदान में उतारा गया है।

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि प्रिया सरोज को इस लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद अब यह इस सीट पर लड़ाई बेहद दिलचस्प होगी। हालांकि पूर्व सांसद तूफानी सरोज की बेटी होने के चलते प्रिया सरोज के तरफ लोगों का झुकाव अधिक होगा।

lok-sabha-election-2024-sp-gives-ticket-to-priya-saroj-from-machhilishahr-seat

इसके अलावा साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान मौजूदा मछली शहर सांसद बीपी सरोज महज 181 वोट से इस लोकसभा सीट पर जीत दर्ज किए थे बावजूद इसके भारतीय जनता पार्टी द्वारा उन्हें लोकसभा चुनाव 2024 में भी प्रत्याशी बना दिया गया।

बात करें बीते लोकसभा चुनाव की तो साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का गठबंधन था और यह सीट बहुजन समाज पार्टी के खाते में थी। इस सीट से बसपा ने त्रिभुवन राम को टिकट दिया था।

मतगणना के दौरान यहां काफी कांटे की लड़ाई देखने को मिली थी। हालांकि मतदान की रिकाउंटिंग होने के बाद बीपी सरोज 181 वोट से लोकसभा चुनाव जीत गए थे। चुनाव हारने के कुछ महीने बाद त्रिभुवन राम ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली।

उसके बाद भारतीय जनता पार्टी द्वारा त्रिभुवन राम को अजगरा विधानसभा से 2022 में टिकट दिया गया। मौजूदा समय में त्रिभुवन राम वाराणसी के अजगरा विधानसभा से विधायक हैं।

कौन हैं प्रिया सरोज?
अब यदि बात करें प्रिया सरोज के बारे में तो प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज 1999 से साल 2014 तक सैदपुर और मछली शहर लोकसभा सीट से सांसद रहे हैं। मछली शहर लोकसभा सीट पर तूफानी सरोज की अच्छी पकड़ है।

वहीं प्रिया सरोज भी सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता हैं। प्रिया सरोज ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से वकालत की पढ़ाई पूरी करने के बाद सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस कर रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में भी इस बात का जिक्र किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+