Election 2024:'...4 जून के बाद गुड बाय BJP-गुड बाय मोदी', नतीजों से पहले राहुल गांधी की भविष्यवाणी
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण यानी 1 जून को होने वाले हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपना पूरा जोर लगा रहे हैं। इसी कड़ी में, कांग्रेस नेता राहुल गांधी यूपी के पूर्वांचल पहुंचे। यहां गोरखपुर के देवरिया में राहुल गांधी ने मंगलवार को 4 जून को आने वाले नतीजों की भविष्यवाणी की।
इतना ही नहीं,राहुल गांधी ने यह भी कहा कि 7 दिन बस और बचे हैं, जनता को ठगने वाले नकली फकीर के पास। INDIA को वोट मिल रहे हैं 'खटाखट खटाखट'! बीजेपी से देश को मुक्ति मिलेगी, देश के सच्चे अच्छे दिन आने वाले हैं - 'फटाफट फटाफट'।

'पूर्वांचल में साइकिल पर पंजे की मजबूत पकड़'
राहुल गांधी ने मंच से कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी दोनों एक साथ आ गए हैं। साइकिल पर पंजे की मजबूत पकड़ है। जीत निश्चित है। राहुल ने आगे यह भी कहा कि इंडिया गठबंधन की क्लीन स्वीप होने जा रही है। लाइन लगने वाली है सीटों की 'खटाखट खटाखट'। 4 जून के बाद गुड बाय बीजेपी, गुड बाय नरेंद्र मोदी, टाटा।
पूर्वांचल की 13 सीटों पर होगा मतदान
आपको बता दें कि चुनाव के अंतिम चरण यानी 1 जून को उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में 13 सीटों पर मतदान होगा। जिसमें वाराणसी, गोरखपुर, मिर्जापुर, चंदौली, घोसी, गाजीपुर, महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, सलेमपुर, बलिया और रॉबर्ट्सगंज सीट शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications