Lok Sabha Election 2024: पल्लवी-ओवैसी ने 7 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, कई सीटों पर बदल गया समीकरण, देखें लिस्ट
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान अपना दल कमेरावादी और एआइएमआइएम द्वारा गठबंधन के प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया गया है। गठबंधन द्वारा सात लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की गई है।
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि पीडीएम( पिछड़ा, दलित और मुस्लिम) गठबंधन द्वारा उतारे गए प्रत्याशियों के चलते कई लोकसभा सीटों पर समीकरण बदल गया है। बताया जा रहा है कि प्रत्याशी उतारे जाने के चलते कुछ सीटों पर एनडीए तो कुछ सीटों पर इंडिया गठबंधन को तगड़ा झटका लगेगा।

पिछड़ा दलित और मुस्लिम अर्थात पीडीएम गठबंधन द्वारा शनिवार को सुबह में लिस्ट जारी करते हुए बरेली, हाथरस, फिरोजाबाद, रायबरेली, फतेहपुर, भदोही और चंदौली आदि लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया।
जारी लिस्ट के अनुसार बरेली लोकसभा सीट से सुभाष पटेल, हाथरस लोकसभा सीट से जयवीर सिंह धनगर, फिरोजाबाद लोकसभा सीट से एडवोकेट प्रेम दत्त बघेल, रायबरेली सीट से हाफिज मोहम्मद मोबीन, फतेहपुर से रामकृष्ण पाल, भदोही लोकसभा सीट से प्रेमचंद बिंद और चंदौली लोकसभा सीट से जवाहर बिंद को टिकट दिया गया है।
अखिलेश से दूरी बनाने के बाद बना गठबंधन
दरअसल, पल्लवी पटेल की पार्टी अपना दल कमेरावादी की पार्टी पहले इंडिया गठबंधन का ही हिस्सा थी। मौजूदा समय में पलवी पटेल समाजवादी पार्टी के सिंबल से सिराथू विधानसभा से विधायक भी हैं।
हालांकि लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा होने के बाद सीट बंटवारे को लेकर पल्लवी पटेल और अखिलेश यादव की बात नहीं बन पाई। इसके बाद पल्लवी पटेल ने खुद को इंडिया गठबंधन से अलग कर लिया। पल्लवी पटेल इंडिया गठबंधन से अलग होने के बाद एआइएमआइएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी के साथ पीडीएम अर्थात पिछड़ा दलित और मुस्लिम नामक गठबंधन बनाया।
इसी गठबंधन से शनिवार को 7 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया। प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किए जाने के बाद अब कई लोकसभा सीटों पर लड़ाई दिलचस्प हो गई है। खास तौर पर भदोही और चंदौली हुआ रायबरेली आदि लोकसभा सीटों पर जीतने वाले उम्मीदवार को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।












Click it and Unblock the Notifications