महराजगंज में गरजे एमपी सीएम मोहन यादव, कहा- उत्तर प्रदेश बनाएगा नया रिकॉर्ड
Mohan Yadav News: बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी पंकज चौधरी के समर्थन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार 22 मई को महराजगंज पहुंचे। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने जनता से पंकज चौधरी को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने का आह्वान किया। साथ ही, सीएम यादव ने कहा कि इस बार निश्चित रूप से उत्तर प्रदेश नया रिकॉर्ड बनाएगा।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि जो चारों तरफ वातावरण दिखाई दे रहा है...पूरा वातावरण मोदीमय है...उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काम किया है, जनता उनके सुशासन को जानती है...निश्चित रूप से उत्तर प्रदेश नया रिकॉर्ड बनाएगा।

इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प अटल, महराजगंज में खिलेगा फिर से कमल। इतना ही नहीं, सीएम यादव ने कहा कि महराजगंज की पावन धरा पर जनता-जनार्दन द्वारा मिले बहुमूल्य आशीर्वाद से मन आनंदित है, जनता और कार्यकर्ताओं के बीच का उत्साह बता रहा है।
सीएम यादव ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश की देवतुल्य जनता ने फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में विकास को चुनने का संकल्प ले लिया है। आज महाराजगंज जिले के नौतनवां में बीजेपी के प्रत्याशी पंकज चौधरी के समर्थन में आयोजित जनसभा में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने जनता से भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने का आह्वान किया।












Click it and Unblock the Notifications