साकेत मिश्रा के समर्थन में बलरामपुर पहुंचे CM मोहन यादव, कहा- हमारी पहचान होती है भगवान राम और कृष्ण के नाम से
Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार 17 मई को उत्तर प्रदेश के बलरामपुर पहुंचे। यहां श्रावस्ती लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी साकेत मिश्रा के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम यादव ने मंच से बोलते हुए कहा कि दुनिया में हम कहीं भी जाएं, हमारी पहचान भगवान राम और कृष्ण के नाम से ही होती है।
बलरामपुर जिले की गैसड़ी विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की धरती...देवताओं की धरती है। इस दौरान मंच से बोलते हुए सीएम यादव ने कहा दुनिया में हम जहां-कहीं भी जाएं...और वहां अपने देश का नाम नहीं बताए। बस कह दें कि हम भगवान राम और कृष्ण की धरती से आए है।

उन्होंने कहा कि तो वो आपका आनंद देखकर बता सकते है कि आप कहा से आए है। इस दौरान सीएम यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। सीएम यादव ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों से संस्कृति और प्रगति एक साथ "विकसित भारत" के रथ पर सवार हैं।
जनता-जनार्दन का ये प्रेम एवं अभूतपूर्व विश्वास भाजपा की नीतियों एवं विकास कार्यों की सफलता का प्रमाण है। श्रावस्ती के नागरिकों का उत्साह दर्शा रहा है कि देश तीसरी बार प्रचंड बहुमत से मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस दौरान सीएम यादव ने मंच से बोलते हुए साकेत मिश्रा को प्रचंड बहुमत से जीताने की अपील की।












Click it and Unblock the Notifications