Lok Sabha Election 2024: सपा और BJP में कौन जीतेगा चुनाव? वकीलों में लगी 2 लाख की शर्त, हुई लिखापढ़ी

Badaun Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान बदायूं जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बदायूं जिले में समाजवादी पार्टी और बीजेपी प्रत्याशियों पर दो वकीलों के बीच दांव लग गया है।

दोनों वकीलों के बीच हुए अनुबंध का स्टांप पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो इस बात की जानकारी मिली। उसके बाद स्टांप पेपर पढ़ने के बाद लोग हैरान रह गए। इसमें कुछ लोगों को गवाह भी बनाया गया है।

lok-sabha-election-2024-lawyers-bet-on-who-will-win-between-sp-and-bjp-in-badaun

यह शर्त बदायूं जनपद के उझानी थाना क्षेत्र के गौतमपुरी के रहने वाले दिवाकर वर्मा पुत्र कृष्ण गोपाल और बदायूं जनपद के वरामालदेव निवासी सत्येंद्र पाल पुत्र श्री कल्याण सिंह के बीच लगी है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस स्‍टांप पेपर में लिखा हुआ है कि यदि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दुर्विजय शाक्‍य के विजई होते हैं तो सत्येंद्र पाल दिवाकर वर्मा को दो लाख रुपए नगद भुगतान करेंगे।

इसके अलावा यदि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आदित्य यादव विजई होते हैं तो दिवाकर वर्मा द्वारा सत्येंद्र पाल को परिणाम के 15 दिन के अंदर दो लाख रुपए नगद भुगतान किया जाएगा।

इस अनुबंध में पवन कुमार और विश्वनाथ मौर्य नामक दो वकील गवाह भी बने हैं। अब यह अनुबंध सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोगों द्वारा तरह-तरह के कमेंट किया जा रहे हैं।

तीसरे चरण में होगा मतदान: यह भी बता दें कि बदायूं लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में मतदान होगा। इस लोकसभा सीट के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है अब यहां लोकसभा चुनाव मतदान की तैयारी चल रही हैं।

इस लोकसभा सीट पर 7 में को लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मतदान होगा और 4 जून को मतगणना के बाद नतीजे सामने आएंगे। अब देखना यह होगा कि वकीलों के बीच लगी हुई शर्त में कौन बाजी मारता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+