Lok Sabha Election 2024: इस सीट पर VVPAT पर्चियों की गिनती की मांग, प्रत्याशी बोले- मतगणना में हुई धांधली
Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 मतगणना के दौरान दादरी का आरोप लगाया गया है। प्रत्याशी द्वारा मांग की गई है कि इस लोकसभा सीट पर वीवीपैट पर्चियाें की गिनती कराई जाए।
मामले को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा जिलाधिकारी को एक पत्र लिखा गया है। पत्र में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन करते हुए पुनः वीवीपैट पर्चियां का मिलान करते हुए मतगणना करवाने की मांग की है। प्रत्याशी द्वारा लिखा गया पत्र सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ है।

इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिंह सिकरवार का कहना है कि 4 जून को आगरा जनपद के खेरागढ़ तहसील अंतर्गत फल-गल्ला मंडी में मतगणना हो रही थी। उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान ही खामियां मिलने के चलते उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र देकर दोबारा मतगणना कराने की मांग की थी।
हालांकि जिलाधिकारी द्वारा उनके प्रार्थना पत्र को अनदेखा कर दिया गया और दोबारा मतगणना नहीं कराई गईं। ऐसे में अब उन्होंने 11 जून को सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए वीवीपैट पर्चियां की पुन मिलन करने और मतगणना करने की मांग की है।
43405 वोट से जीते हैं भाजपा प्रत्याशी
इस लोक सभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा राजकुमार चहर को चुनाव मैदान में उतारा गया था। वहीं इंडिया गठबंधन के द्वारा इस लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने रामनाथ सिंह सिकरवार को टिकट दिया था। बहुजन समाज पार्टी द्वारा इस लोकसभा सीट पर रामनिवास शर्मा को उतारा गया था।
भारतीय निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर दर्ज आंकड़ों की मानें तो 4 जून को मतगणना के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजकुमार चहर 43405 वोटो से चुनाव जीत गए। भाजपा प्रत्याशी को 445657 वोट मिले। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 402252 वोट मिले हैं।
अब देखना यह होगा कि प्रत्याशी द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर क्या इस लोकसभा सीट पर पुन: मतगणना वीवीपैट पर्चियां की गणना की जाती है या फिर प्रत्याशी की मांग अधूरी रह जाएगी। फिलहाल प्रत्याशी द्वारा लिखा गया पत्र और सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications